दिल्ली डबल मर्डर केस में सौरभ भारद्वाज का दिल्ली सरकार पर तंज, VIP की सुरक्षा करने में लगी पुलिस

दिल्ली डबल मर्डर मामले में दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की पहले से ही कमी थी और बाकी को बीजेपी ने वीआईपी सुरक्षा में लगा दिया है।

aap president saurabh bhardwaj
विज्ञापन

दिल्ली डबल मर्डर मामले में दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ने कहा कि दिल्ली पुलिस राजनीतिक कामों में व्यस्त है। पहले से ही पुलिस की कमी थी और बीजेपी ने बाकी को वीआईपी सुरक्षा में लगा दिया है। दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली डबल मर्डर मामले में दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस राजनीतिक कामों में व्यस्त है।

पहले से ही दिल्ली पुलिस की कमी थी और बीजेपी ने बाकी को वीआईपी लोगों की सुरक्षा में लगा रखा है। दिल्ली में बीजेपी के सभी एमएलए और मंत्रियों ने सुरक्षा ले रखी है। इसके अलावा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने भी सुरक्षा ले रखी है। वो इतने डरे हुए क्यों हैं? जबकि आप नेताओं ने सुरक्षा नहीं ली है। यहां तक की मैंने भी कोई सुरक्षा नहीं ली है। दिल्ली में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस भर्ती बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार पिछले एक दशक से इस प्रोसेस में देरी कर रही है।

विज्ञापन

क्या है डबल मर्डर का मामला?

दिल्ली में आज सुबह लाजपत नगर के एक घर में मां-बेटे की डेडबॉडी मिली। दोनों की चाकू मारकर हत्या की गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके पर फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस ने घर के नौकर से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि महिला ने उसे डांट दिया था। इसके बाद उसने दोनों की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करने में लगी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ