आप नेता आतिशी का बड़ा बयान, कहा-दिल्ली सरकार, केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को तैयार

AAP leader Atishi

AAP leader Atishi

विज्ञापन

नई दिल्ली: आप नेता आतिशी ने रविवार को कहा कि, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के 2 किलोमीटर की एक लाइन का उद्घाटन किया। ये मेट्रो लाइन द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि तक जाती है। उन्होंने आगे आपत्ति जताते हुए कहा कि हमें इस बात का बेहद दुख है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली मेट्रो के इस लाइन के उद्घाटन के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुलाना ठीक नहीं समझा। जबकि दिल्ली मेट्रो, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार का जॉइंट वेंचर है।

साथ मिलकर काम करना होगा

आप नेता ने आगे कहा कि, ‘मेरा प्रधानमंत्री से आग्रह है कि दिल्ली देश की राजधानी है’। अगर हमें दिल्ली का विकास करना है तो केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को साथ मिलकर काम करना होगा। इसके लिए दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए तैयार है। लेकिन एक गॉर्डियन की तरह प्रधानमंत्री की ये ज़िम्मेदारी बनती है कि, वो दिल्ली की सरकार को भी अपने साथ लेकर चले।

विज्ञापन

शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर दिल्ली में

आतिशी ने कहा कि, जिस दिन से डीएमआरसी बना है उसमे आधा पैसा केंद्र सरकार का तो आधा पैसा दिल्ली सरकार का लगता है। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के समन्वय के साथ ही दिल्ली मेट्रो जैसा शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर दिल्ली में खड़ा हुआ है। ऐसे में ये बहुत दुख की बात है कि मेट्रो लाइन के उद्घाटन में मुख्यमंत्री जी को नहीं बुलाया गया।

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

आप नेता आतिशी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी जो ये कहती है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। G-20 सम्मेलन के बाद भाजपा के नेता ये कहते नहीं थकते की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ