दिल्ली में फर्जी प्रीमियम मोबाइल रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, ऐसे लगाते थे चूना

दिल्ली पुलिस ने नकली प्रीमियम फोन बनाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह किस तरह लोगों को चूना लगाता था, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Delhi Fake Mobile Racket

Credit: Social Media

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने करोल बाग इलाके मे चल रहे फर्जी Samsung प्रीमियम मोबाइल फोन बनाने और बेचने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 512 नकली प्रीमियम मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

चीन से मंगवाते थे मोबाइल पार्ट्स

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चीन से मंगवाए गए मोबाइल पार्ट्स से फोन असेंबल कर उन पर फर्जी IMEI नंबर और मेड इन वियतनाम के नकली स्टिकर लगाकर इन्हें असली Samsung फोन बताकर बाजार में बेच रहे थे. 13 और 14 दिसंबर की रात दिल्ली पुलिस की टीम ने करोल बाग के बीडनपुरा में मौजूद दुकान पर छापेमारी की, इस दौरान आरोपी मोबाइल असेंबल करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए. पुलिस को 124 मदरबोर्ड, 138 बैटरियां, 459 फर्जी IMEI स्टिकर और बड़ी मात्रा में मोबाइल एक्सेसरीज और टूल्स बरामद हुए.

विज्ञापन

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस ने 13 दिसंबर 2025 को एक गुप्त सूचना के आधार पर एक्शन लिया था. पुलिस को सूचना मिली कि बीडनपुरा की एक दुकान में चोरी के मोबाइल खरीदने के साथ-साथ चीन से आए पुर्जों से नए जैसे दिखने वाले प्रीमियम मोबाइल तैयार किए जा रहे हैं. इनमें पुराने मदरबोर्ड लगाए जाते थे, नकली IMEI चिपकाए जाते थे और इन्हें नया ओरिजनल मोबाइल बताकर बाजार में बेचा जाता था. मामले की गंभीरता को लेते हुए इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया

35000-40000 में बेचते थे मोबाइल

गिरफ्तार आरोपियों में से 36 साल के हाकिम को रैकेट का मास्टरमाइंड बताया गया है. आरोपी नकली प्रीमियम फोन ₹35,000 से ₹40,000 में बेचकर लोगों को ठग रहे थे. दिल्ली पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस सप्लाई चेन और खरीदारों की पहचान में जुटी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ