AIR India-VISTARA में नौकरी… फर्जी एयरलाइंस जॉब रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दिल्ली में एक फर्जी जॉब दिलाने का रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रैकेट के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। ये रैकेट लोगों को एयर इंडिया और विस्तारा जैसे एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देते थे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Fake airlines job racket busted

दिल्ली में फर्जी दूतावास, फर्जी पासपोर्ट ऑफिस के बाद अब फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। ये रैकेट को सामान्य जॉब नहीं लगवाते थे। जांच में सामने आया कि ये रैकेट AIR India-VISTARA एयरलाइन में नौकरी का झांसा देते थे। शाहदरा साइबर पुलिस ने एयरलाइन में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी जॉब रैकेट का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन

इस मामले में गैंग के मास्टरमाइंड रोहित मिश्रा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, फर्जी लेटर, क्यूआर कोड और डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता रितु सिंह ने साइबर थाने में शिकायत दी थी कि उसे एयरवेज विस्तारा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगा गया।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि पीड़िता को careers@airvistara.com नाम की ई-मेल आई थी और बाद में एक मोबाइल नंबर से कॉल व मैसेज किए गए। ठगों ने प्रोसेसिंग फीस, यूनिफॉर्म और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उससे पैसे वसूल लिए।

विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना साइबर, शाहदरा में FIR दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम बनाई गई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल फुटप्रिंट्स की मदद से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद गाजियाबाद के आदित्य वर्ल्ड सिटी से रोहित मिश्रा (35) को दबोच लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, ठगी में इस्तेमाल किया गया बैंक अकाउंट, ‘AIR VISTARA’ नाम से बना व्हाट्सऐप प्रोफाइल और कंपनी का लोगो, कई क्यूआर कोड, फर्जी LOI (लेटर ऑफ इंटेंट) और अन्य नकली दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहित मिश्रा पहले भी ठगी के मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली क्राइम ब्रांच में धोखाधड़ी और जालसाजी के कई केस दर्ज हैं। इससे साफ है कि वह एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ