गाजियाबाद में मिली 'मौत' की फैक्ट्री, लोनी में नकली दवाओं के रैकेट का भंडाफोड़, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

Fake Medicines Factory: गाजियाबाद में नकली दवाइयों की फैक्ट्री पकड़ी गई है, जिसमें ‘मौत’ का सामान बनाया जा रहा था. पुलिस ने माल बरामद करके मालिक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ करके उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नकली दवाओं के खरीदारों के बारे में पता लगाया जा रहा है.

fake medicines factory

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में नकली दवाओं के कई गिरोह सक्रिय हैं.

Fake Medicines Factory: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में नकली दवाओं का कारोबार करने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने लोनी में एक फैक्ट्री में छापा मारकर नकली दवाइयां बरामद की है. नकली दवाइयां बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी जब्त किया गया है. पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बरामद माल जब्त करके फैक्ट्री को सील कर दिया है. फैक्ट्री के मालिक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में किए खुलासे

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों से पूछताछ करके राज उगलवाए हैं. उनके गिरोह में शामिल अन्य लोगों और नकली दवाओं के खरीदारों का पता लगाने का प्रयास किया है. आरोपियों ने बताया कि वे स्किन डिजीज के लिए नकली दवाइयां बनाते थे, जिसकी सप्लाई पूरे उत्तर भारत में होती थी. इस नकली दवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों के लेबल लगाकर बेचते थे. यह नेटवर्क काफी समय से एक्टिव था और कई लोग इसके जरिए भारी मुनाफा कमा रहे थे.

विज्ञापन

मुखबिर से मिली थी गिरोह की सूचना

दिल्ली क्राइम ब्रांच के अनुसार, दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में नकली दवाइयों का कारोबार होने की खबरें मिल रही थीं. मुखबिरों को गिरोहों की तलाश में लगाया तो लोनी में एक फैक्ट्री के बारे में सुराग मिले. गुप्त सूचना पर एक्शन लेने के लिए एक टीम बनाई और मुखबिर की बनाई लोकेशन पर भेजा, जहां नकली दवाइयां बनाई जा रही थीं. मौके पर दवाइयां, कच्चा माल, मशीनें, लेबल और नामी कंपनी की दवाइयों जैसे दिखने वाले पैकेट और रैपर मिले.

विज्ञापन

फैक्ट्री का मालिक और सप्लायर पकड़ा

पुलिस के अनुसार, मौके से 2 लोगों को भी पकड़ा गया है, जिसमें एक फैक्ट्री का मालिक है और दूसरा सप्लायर है. दोनों मिलकर गिरोह चलाते थे और नकली दवाइयां तैयार करके उनके लिए कस्टमर लेकर आते थे. नकली दवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों के रैपर में पैक करके बिल्कुल नई बनाकर बेचा जाता था, ताकि लोगों को पता न चले कि यह नकली दवाई है, जबकि नकली दवाइयां खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकती हैं, लेकिन इसकी उन्हें परवाह नहीं थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ