---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Delhi News: ‘तुम किस बात के मुसलमान हो, यह कहा और चाकू से गोदकर कर दी ‘अरमान’ की हत्या

नई दिल्‍ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक बड़ी खौफनाक वारदात हुई है। यहां कुछ युवकों ने अरमान नामक युवक की इसलिए चाकू से ताबड़तोड़ एक दर्जन वार कर हत्या कर दी क्योंकि वह मुसलमान होकर गणेश विसर्जन में गया था। हालांकि पुलिस ने इस बात से इन्कार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों […]

---विज्ञापन---

नई दिल्‍ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक बड़ी खौफनाक वारदात हुई है। यहां कुछ युवकों ने अरमान नामक युवक की इसलिए चाकू से ताबड़तोड़ एक दर्जन वार कर हत्या कर दी क्योंकि वह मुसलमान होकर गणेश विसर्जन में गया था। हालांकि पुलिस ने इस बात से इन्कार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर आपसी झगड़ा था। जिसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

चेहरे पर गुलाल लगा था

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम की है। मंगोलपुरी के के-ब्लॉक में अरमान, मोंटी उर्फ मोइन खान और फरदीन खड़ा था। उसके मुंह पर गुलाल लगा था। वह अपने दोस्तों संग गणेश विसर्जन में शामिल होकर लोटा गया। अरमान के पिता ने मीडिया में दिए बयानों के अनुसार उनके बेटे को गणेश विसर्जन में जाने की वजह से मारा गया है। उन्‍होंने कहा कि हमलावरों ने पूछा था कि ‘तुम किस बात के मुसलमान हो जो गुलाल लगा रखा है।’ जिसके बाद उन्होंने उसे चाकू से गोदकर मार डाला।

चचेरा भाई घायल

---विज्ञापन---

तुरंत अरमान को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस के अनुसार झगड़ा बाइक को लेकर हुआ। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घटना में फरदीन भी घायल हुआ है। जो अरमान का चचेरा भाई है। फरमान ने बयान दिया है कि दोपहर करीब सवा दो बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था और शाहरुख के घर के बाहर उसकी बाइक को लेकर उसके भाई शाहबीर से कहा-सुनी हो गई।

साथियों संग किया हमला

---विज्ञापन---

फरदीन अपने घर वापस चला गया, जहां उसके भाई मोंटी ने उससे कहा कि वह शाहरुख के साथ शांति से बात कर मामले को सुलझाएगा। मोंटी घर से निकल गया और फरदीन भी उसके पीछे चल पड़ा। जब मोंटी शाहरुख से मिला तो शाहरुख ने मोंटी को गाली दी और उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। इतने में उनका चचेरा भाई अरमान भी वहां पहुंच गया। फिर शाहरुख और उसके भाई शाहबीर ने अपने दोस्तों सैफ, समीर, विनीत, करण और अजय मलिक के साथ मिलकर अरमान, फरदीन और मोंटी को चाकू मार दिया।

 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 10, 2022 05:36 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola