कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के आंगनबाड़ी में एक मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजन बच्चे को जीवित समझकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यहां पुलिस ने शव पंचनामा कार्रवाई करते हुए परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत सलिहाभाटा निवासी जितेंद्र दिवाकर का परिवार निवास करता है, जहां पत्नी गुलशन दिवाकर और उसके दो बच्चे हैं। एक 6 माह का छोटा बेटा है, वहीं 5 साल का बड़ा बेटा भावेश दिवाकर है।
शनिवार की सुबह 12 बजे लगभग रोज की तरह आंगनबाड़ी जाने भावेश अपने दोस्तों के साथ घर से निकला उसके बाद आंगनबाड़ी पहुंचते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने जिंदा समझ शव को कोरबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आंगनवाड़ी में अचानक बेहोश होना संदिग्ध
मृत भावेश के पिता जितेंद्र दिवाकर ने बताया कि वह गांव के पास तालाब में नहाने गये हुए थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि बच्चा आंगनबाड़ी में बेहोश हो गया है। वह तत्काल आनन-फानन में मौके पर पहुंचे जहां उनका बच्चा बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था।
उसकी बेटी की मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। यह उसके भी समझ से परे है। पिता की माने तो उसका बेटा भावेश स्वस्थ था और रोज की तरह आंगनबाड़ी क्या हुआ था। इस दौरान यह घटना घटी है, इस मामले की जांच होनी चाहिए।
क्या कहती हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
वहीं जब हमने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्याम बाई खैरवार बातचीत की तो उन्होंने बताया कि भावेश आंगनबाड़ी ले जाने सुबह 10:00 उसके घर गई हुई थी, लेकिन वह किसी कारणवश आंगनबाड़ी नहीं पहुंचा। 12:00 बजे लगभग गांव में रहने वाले बच्चों के साथ वह आंगनबाड़ी पहुंचा और अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके बाद इसकी सूचना उसने तत्काल परिजनों को दी तब जाकर उसे अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले में मेमो के आधार पर बच्चे का शव का पोस्टमार्टम कराया गया है परिजनों का बयान दर्ज कर जांच के लिए संबंधित करतला थाना को डायरी भेजा जाएगा। फिलहाल, दुर्घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है और भावेश की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
18 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines