सिपाही ने मिर्च न देने पर खोया आपा, साथियों को गोलियों से भूना, दो की मौत...कहां हुआ विवाद?

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान ने मिर्च न देने पर साथी जवानों को गोलियों से भून दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर दूसरे जवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आपको बता दें कि पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

Chhattisgarh Crime News

Balrampur Crime News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस (CAF) के जवान ने अपने साथियों को गोलियों से भून दिया। जिसमें दो जवानों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सामरी थाना इलाके में आते भुताही कैंप में आरोपी सिपाही ने वारदात को अंजाम दिया। घायल हुए जवानों को कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से उनको रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 11वीं बटालियन में तैनात सिपाही अजय सिदार ने सुबह साढ़े 11 बजे साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मिर्च मांगने पर सिपाहियों में आपस में विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर दूसरे जवान दौड़े आए। जिन्होंने आरोपी अजय को काबू किया। घायल एक जवान के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं। खाना खाने के दौरान विवाद हुआ। रूपेश पटेल नाम का जवान खाना परोस रहा था। अजय ने उससे मिर्च मांगी। लेकिन रूपेश के मना करने पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने हस्तक्षेप किया। रूपेश का पक्ष लेने पर अजय गुस्से में आ गया। इसके बाद अजय ने अपना खाना बीच में छोड़ दिया।

राइफल उठाई और कर दी फायरिंग शुरू

अपनी इंसास राइफल उठाई और रूपेश पटेल पर फायरिंग की। जिसके उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, अंबुज शुक्ला के पैरों में गोलियां लगी हैं। राहुल बघेल के जवान ने अजय को काबू में किया। जवानों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उनको अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक जवान की मौके पर मौत हुई। वहीं, दूसरे ने रास्ते में दम तोड़ा। नक्सल विरोधी फोर्स में घटना की चर्चा इलाके में हो रही है। दूसरे मृतक जवान का नाम संदीप पांडेय था। जिसकी मौत की वजह सदमा बताया जा रहा है। उसको गोलियां लगने के निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ