Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। एनसीपी नेता अजित पवार शिंदे सरकार में शामिल हो गए। उन्हें शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इस घटनाक्रम पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि शरद पवार ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
पहले शिवसेना को तोड़ा अब एनसीपी को
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर पर कहा कि ‘महाराष्ट्र में पहले शिवसेना को तोड़ा गया और अब NCP को तोड़ा गया। पहले डबल इंजन की सरकार थी अब ट्रिपल इंजन हो गई। यह सरकार नहीं ऑटो रिक्शा हो गई है, तीन चक्के वाली। मैंने देखा की शपथ ग्रहण में फडणवीस और पवार दोनों एक तरफ बैठे मुस्कुरा रहे हैं और दूसरी तरफ शिंदे बैठे हैं जिनका चेहरा उतरा हुआ है। आज की घटना आने वाले समय में होने वाले घटनाक्रम का संकेत दे रही है। शरद पवार ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं।’
राजनीतिक उठापठक देखने को मिलेगी
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ‘शपथ ग्रहण समारोह के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे का चेहरा उतरा हुआ था। आज की जो घटना है आने वाले घटनाक्रम के संकेत दे रहा है, मतलब अभी और बहुत कुछ बदलाव होगा। शरद पवार जी ने अभी अपने पूरे पत्ते नहीं खोले यानि आने वाले समय में और भी राजनीतिक उठापटक देखने को मिलेगा। क्योंकि इस प्रकार की जो घटनाक्रम है उसे आम जनता पसंद नहीं करती है। आने वाले समय में इसका असर जरूर दिखाई देगा।’
बता दें कि कांग्रेस महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में शामिल हैं, ऐसे में महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उलटफेर पर कांग्रेस भी पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि अभी सबकी नजर महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उलटफेर पर बनी हुई है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
18 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines