Republic Day: गणतंत्र दिवस की परेड में कैसी होगी छत्तीसगढ़ की झांकी? जनजातीय परंपराओं की दिखेगी झलक

Chhattisgarh Jhanki on Republic Day: इस बार गणतंत्र दिवस में छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ पर आधारित होगी।

Chhattisgarh Jhanki on Republic Day
विज्ञापन

Chhattisgarh Jhanki on Republic Day: इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की झांकी को लेकर संबंधित विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दिल्ली के लाल किले पर होने वाले भारत पर्व 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक दिखाई देगी। जानकारी के अनुसार, इस बार छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ पर आधारित होगी। इस झांकी में छत्तीसगढ़ की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की अनूठी सांस्कृतिक पहचान

बीते दिन दिल्ली के राष्ट्रीय रंगशाला में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में नेशनल मीडिया ने छत्तीसगढ़ की झांकी की तारीफ की है। इस झांकी के जरिए देश के लोगों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर देखने को मिलेगी। यह झांकी छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन, रीति-रिवाजों और परंपराओं दिखाते हुए छत्तीसगढ़ की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को पेश कर रही है।

कैसी होगी छत्तीसगढ़ की झांकी?

झांकी की शुरुआत में निराकार राम की उपासना करने वाले रामनामी समुदाय के स्त्री और पुरुष को दिखाया गया है। जिनके शरीर और कपड़ों पर ‘राम-राम’ का नाम अंकित है। स्त्री और पुरुष की ये जोड़ी रामचरितमानस का पाठ करते हुए दिखाया गई दे रही है। वहीं इसके पास ही घुंघरुओं का प्रदर्शन भी करते हुए दिखाया गया है। इस झांकी के बीच आदिवासी संस्कृति के पहनावे, आभूषण, कलाकृतियां और कला परंपराओं को दिखाया गया है। झांकी के आखिर में मयूर का अंकन किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ