Chhattisgarh Deputy CM TS Singhdev Property Decreased Rupees 52 Crore: छत्तीसगढ़ के सबसे धनी विधायक और प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की संपत्ति को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पिछले सालों में बढ़ने की बजाय करोड़ों रुपए घट गई है। टीएस सिंहदेव ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन का शपथ पत्र भरते हुए बताया कि उनके पास मौजूदा समय में 447.77 करोड़ रुपये संपत्ति है। साल 2018 में उनकी कुल संपत्ति 500 करोड़ एक लाख रुपये थी। इस हिसाब से पिछले 5 सालों में डिप्टी सीएम की संपत्ति में 52 करोड़ रुपये घटोती हुई है।
डिप्टी सीएम की संपत्ति में घटोती
संपत्ति में 52 करोड़ रुपये घटोती के बावजूद अब भी टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के सबसे धनी विधायक हैं। टीएस सिंहदेव की अधिकांश संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है। बता दें कि डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव राज्य में ईमानदार नेता के रूप में विख्यात है। टीएस सिंहदेव के पास विरासत में मिली संपत्ति में पुराना राजमहल और कई एकड़ जमीनें हैं। इसके अलावा उनके पास व्यवसायिक प्लाट, भवन भी है। टीएस सिंहदेव ने नामांकन के शपथ पत्र में अपनी अचल संपत्ति 436.71 करोड़ रुपये बताई है। वहीं चल संपत्ति 10 करोड़ 99 लाख रुपये की है। इनमें उन्हें विरासत में मिले जेवरात, बंदूकें और बाकी के सामान भी शामिल हैं। सिंहदेव ने स्वयं के हाथों में एक लाख 70 हजार रुपये नगद होना बताया है। टीएस सिंहदेव के पास अन्य चल संपत्ति में बैंक खातों में जमा रकम, बीमा, बैंक व फर्मों की हिस्सेदारी तथा निवेश शामिल है।
यह भी पढ़ें: अजीबो गरीब शौक! कुत्तों के साथ रहने के लिए बेच दिया घर, पालने का खर्च आम आदमी की सैलरी से ज्यादा
टीएस सिंहदेव की कार कलेक्शन
टीएस सिंहदेव के पास कारों का भी काफी अच्छा कलेक्शन है। जिसमें 2006 मॉडल की होंड सिविक कार, 2012 मॉडल के महिंद्र एक्सयूवी 500, हुंडई वरना कार 2012, ऑडी कार 2014 मॉडल एवं मर्सेडीज कार 2017 मॉडल शामिल हैं।
सिंहदेव की अचल संपत्ति
टीएस सिंहदेव की अचल संपत्ति में पांच सालों में 52 करोड़ रुपये की कमी आई है। वहीं चल संपत्ति 26 लाख 21 हजार रुपये बढ़ी है सिंहदेव की अचल संपत्ति वर्ष 2018 में 478.84 करोड़ रुपए थी जो घटकर 436.71 करोड़ रुपये रह गई है। जबकि इस अवधि में जमीनों के दाम बढ़ी हैं। बावजूद इसके उनकी अचल संपत्ति में गिरावट का कारण उनके अचल संपत्ति में कमी के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ सरकार के नए नियमों के कारण सरकारी मूल्यांकन में 30 प्रतिशत की कमी भी है। साल 2018 में सिंहदेव की चल संपत्ति 10 करोड़ 73 लाख 12 हजार रुपये थी, जो अब 2023 में बढ़कर 10 करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपये हो गई है।
सिंहदेव की चल संपत्ति
बता दें कि, परिसीमन में सामान्य हुई अंबिकापुर विधानसभा सीट से टीएस सिंहदेव लगातार तीसरी बार विधायक हैं और चौथी बार कांग्रेस ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है जो हर पांच वर्षों तक मंत्री रहने के बावजूद उनकी संपत्ति बढ़ने के बजाये घटी है,टीएस सिंहदेव द्वारा वर्ष 2013 में अपनी कुल संपत्ति 561.50 करोड़ रुपये घोषित की थी और वर्ष 2018 में यह संपत्ति करीब 61.49 करोड़ घट गई थी। वहीं 2023 में उनकी संपत्ति 52 करोड़ रुपये घटकर 447.77 करोड़ रुपये रह गई है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
14 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines