हेमंत सोरेन के अनर्गल बयान पर बिफरे CM साय, बोले- आदिवासी समाज का अपमान न करें

CM Vishnudev Sai Hit Back on Hemant Soren: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोउनके एक बयान के लिए आड़े हाथ लिया है। सीएम साय ने कहा कि सोरेन परिवार ने पूरी जिंदगी में आदिवासी समाज का अपमान किया है।

CM Vishnudev Sai Hit Back on Hemant Soren
विज्ञापन

CM Vishnudev Sai Hit Back on Hemant Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले के मामले में 5 महीने बाद जमानत मिल गई है। जमानत पर बाहर आने वाले हेमंत सोरेन ने भाजपा शासित राज्यों के आदिवासी मुख्यमंत्रियों को रबर स्टाम्प बताया है। अब सोरेन के इस बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। हेमंत सोरेन को आड़े हाथ लेते हुए सीएम साय ने कहा कि सोरेन परिवार हमेशा आदिवासी समाज का अपमान करता रहा हैं। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि सोरेन परिवार ने पूरी जिंदगी जनता की गाढ़ी हुई कमाई को लूटकर अपनी तिजोरी भरी है।

विज्ञापन

सोरेन ने किया पूरे आदिवासी समाज अपमान

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में सीएम साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदिवासी मुख्यमंत्रियों के बारे में दिए गए अनर्गल बयान की निंदा की है। साथ ही, सीएम साय ने सोरेन के इस बयान को देश भर के आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान बताया है। उन्होंने लिखा है कि सोरेन परिवार ने अपने कृत्यों से जीवन भर आदिवासी समाज को बदनाम करता रहा है, जो निंदनीय है। उन्होंने इसके साथ ही लिखा है कि सोरेन परिवार ने जनता की गाढ़ी हुई कमाई को लूटकर अपनी तिजोरी भरने का काम किया है।

चुनाव में जनता सिखाएगी सबक

सीएम साय ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि सोरेन और उनकी पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने सबक सिखाने का मन बना लिया है। जिसकी भनक सोरेन और उनकी पार्टी को लग गई है, इसलिए वह इस तरह से आदिवासी समाज के बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जनता अभी तक सोरेन परिवार के रिश्वत कांड भूली नहीं है। हेमंत सोरेन जी को यह समझ लेना चाहिए कि जमानत मिल जाना अपराध मुक्ति का सर्टिफिकेट नहीं है। अभी अंतिम फैसला आना बाकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ