SBI Recruitment 2026: एसबीआई में 800 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 80000 तक मिलेगी सैलरी; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने रिटायर्ड अधिकारियों के लिए 821 कन्करेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती निकाली है। 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें और जानें ग्रेड के अनुसार ₹80,000 तक की सैलरी की पूरी डिटेल।

SBI.jpg_b66afd

एसबीआई बैंक में नौकरी पाने का मौका

SBI Vacancy : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक बड़ा भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। एसबीआई ने 821 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

ध्यान रहे कि यह नियुक्तियां पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर की जाएंगी। आइए जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी आखिरी तारीख, योग्यता और सैलरी की पूरी डिटेल।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 मई, 2026
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख: 11 जून, 2026

कौन से पदों पर होगी भर्ती?
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत एसबीआई में कुल 821 कन्करेंट ऑडिटर (Concurrent Auditor) के पदों को भरा जाएगा।

योग्यता और पात्रता शर्तें (Eligibility Criteria)
इस भर्ती की सबसे मुख्य शर्त यह है कि इन पदों पर केवल एसबीआई के रिटायर्ड अधिकारियों (Retired SBI Officers) की ही नियुक्ति की जाएगी। विस्तृत शर्तें इस प्रकार हैं:

विज्ञापन

रिटायरमेंट स्टेटस: उम्मीदवार केवल एसबीआई (SBI) की सेवा में रहते हुए, 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद रिटायर्ड हुए हों।

रिटायरमेंट के समय ग्रेड: अधिकारी का रिटायरमेंट MMGS-III, SMGS-IV/V, या TEGS-VI के पे-स्केल के तहत हुआ हो।

विज्ञापन

उम्र सीमा: फ्रेश अपॉइंटमेंट के लिए अधिकतम उम्र 63 वर्ष तय की गई है। हालांकि, नियुक्ति के बाद अधिकारी 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक इस पद पर बने रह सकते हैं।

अनुभव (Work Experience): ऑडिट, क्रेडिट या फॉरेक्स (Forex) यूनिट्स में काम का अनुभव रखने वाले रिटायर्ड कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी? (Salary Details)
चयनित उम्मीदवारों को उनके रिटायरमेंट ग्रेड के आधार पर हर महीने शानदार मानदेय (सैलरी) दिया जाएगा:

MMGS-III ग्रेड: ₹45,000 प्रति माह

विज्ञापन

SMGS-IV ग्रेड: ₹50,000 प्रति माह

SMGS-V ग्रेड: ₹65,000 प्रति माह

विज्ञापन

TEGS-VI ग्रेड: ₹80,000 प्रति माह

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक करियर वेबसाइट https://www.sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाएं।

विज्ञापन

वहां दिए गए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।

फॉर्म भरने के बाद आपको एक प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा। (इसकी मदद से आप फाइनल सबमिशन से पहले अपनी डिटेल को 3 बार एडिट कर सकते हैं)।

विज्ञापन

इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों (Documents) की डिजिटल कॉपी तय फॉर्मेट में अपलोड करें।

पूरी जानकारी को अच्छे से री-चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट संभालकर रख लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ