Chhattisgarh Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार (7 अगस्त 2024) को कैबिनेट बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई बैठक में कैबिनेट ने कई मुद्दों पर चर्चा की और कई अहम फैसले भी लिए। साथ ही कैबिनेट कई प्रस्तावों भी मंजूरी दी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कैबिनेट की बैठक मीडिया से बात करते हुए कई अहम बिंदुओं पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट विस्तार से लेकर कर्मचारी अधिकारी आंदोलन पर बात की।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि 2 मंत्री तो नियुक्त करने ही हैं, जल्दी बनेगा या लेट से बनेगा। मुख्यमंत्री का खास अधिकार है और वह जब चाहे निर्णय ले सकते हैं। सीएम साय चाहे तो नगरी निकाय चुनाव के पहले भी निर्णय ले सकते हैं, चाहें तो चुनाव के बाद भी इस पर फैसला लियाजा सकता है।
कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर क्या बोले मंत्री
इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी आंदोलन पर बता करते हुए कहा कि कैबिनेट की बैठक में जो ज्वलंत होते हैं, उस पर बिना एजेंट की भी चर्चा की जाती है। यदि कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर गए हैं, तो निश्चित रूप से लोकतंत्र में सभी को अपनी बातें रखने का अधिकार है। वह भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बातों को रख रहे हैं सरकार भी निश्चित रूप से उनकी बातों को सुनेगी जो हो सकता है उसे पर अमल करेगी।
यह भी पढ़ें: अब ‘जेम पोर्टल’ से दवाओं के साथ होगी इन समानों की खरीदी, CGMSC में गड़बड़ी पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री?
क्या है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन?
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों से मुलाकात को लेकर कहा कि वेतन वृद्धि का 27 प्रतिशत है जो मनोफेस्टो में भी है, उसके लिया प्रक्रिया कर रहे हैं और जो नियुक्ति कारण की प्रक्रिया भारत सरकार के कर्मचारी है। डॉग बाइट पर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि डॉग के बाइट करने तक का वह हमारे विभाग के अधीन नहीं आता है। डॉग जब बाइट कर देता है
तब वह हमारे अधीन आता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines