CM Vishnudev Sai Big Announcement: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में सीएम साय ने सबसे पहले सभी लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करते हुए इन सेनानियों ने काफी कुछ सहा है। इन लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और बलिदान को देश की जनता चाह कर भी नहीं भूला सकती है।
लोकतंत्र सेनानियों फिर से मिल रही सम्मान निधि
इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को राज्य सरकार द्वारा फिर से सम्मान निधि देना फिर से शुरू कर दिया गया है। पिछले 5 सालों की रोकी गई सम्मान निधि की राशि सेनानियों को के खाते में डाल दी गई है। पिछली कंग्रेस सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि को बंद कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) ने काफी दर्द सहा है। इन सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने परिवारों की परवाह नही की और हंसते हंसते जेल चले गए। जहां उनके साथ बर्बरता की गई, उनके परिवारजनों ने भी काफी कष्ट सहे।
यह भी पढ़ें: घर में घुसा चोर, बेडरूम में सुना शोर; बनाया कपल का सेक्स टेप और ब्लैकमेल कर मांगे 10 लाख
सेनानियों के परिवार ने भी सहा कष्ट
सीएम साय ने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों के जेल जाने के बाद उनके घरों में कई दिनों तक चूल्हा जलना मुश्किल हो गया था। देश में लोकतंत्र के जीवन में इन सेनानियों और उनके परिवार का अतुलनीय योगदान है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने काफी दुख सहे हैं। हमारा यह दायित्व है कि एक पीढ़ी की कुर्बानी और संघर्ष की कहानी का क्रम अगली पीढ़ी तक बना रहे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines