घर में घुसा चोर, बेडरूम में सुना शोर; बनाया कपल का सेक्स टेप और ब्लैकमेल कर मांगे 10 लाख

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक चोर ने दंपती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। चोर ने महिला के पति से 10 लाख रुपये की डिमांड की। वह महिला के पति को बार-बार कॉल करके तंग करने लगा। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई थी।

crime news

आरोपी ने 10 लाख की डिमांड की थी।

विज्ञापन

Chhattisgarh Crime News: चोरी करने के दौरान चोर घर से कीमती सामान पर हाथ साफ कर जाता है। ऐसी वारदात तो आपने बहुत सुनी होंगी। लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोर कीमती सामान चोरी करने के बजाय ऐसा कारनामा कर गया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। चोर ने देखा कि पति-पत्नी रोमांस कर रहे हैं, तो उसने वीडियो बना लिया। बाद में इस वीडियो के जरिए वह दंपती को ब्लैकमेल करने लगा। ये चोर इंजीनियरिंग पासआउट है।

पुलिस का खुलासा-आरोपी ने वायरल नहीं किया वीडियो

दुर्ग जिले के अहिवारा में यह मामला सामने आया है। चोरी की नीयत से घर में घुसे आरोपी विनय कुमार साहू ने अहिवारा निवासी पति पत्नी को रोमांस करते देख लिया। उसकी नीयत बदल गई और चोरी छोड़ उसने दोनों का वीडियो चोरी से बना लिया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया और बाद में वीडियो पति को भेज दिया। बदले में आरोपी ने 10 लाख रुपये की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। लेकिन दंपती ने सीधे पुलिस को मामले की शिकायत कर दी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और नंदिनी पुलिस ने आऱोपी को ढूंढ निकाला।

Advertisment

इंजीनियरिंग पास आरोपी पहले भी चोरी की कई वारदात कर चुका है। लेकिन कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा, लेकिन इस बार उसकी चाल कामयाब नहीं हो पाई और वह धरा गया। आरोपी इतना शातिर था कि उसने दंपती को वीडियो भेजा और अलग-अलग नंबरों से उन्हें कॉल की। और वह सब्जीवालों के फोन चोरी कर दंपती को फोन करता था। डीएसपी क्राइम हेमप्रकाश नायक ने बताया कि आरोपी लगातार पैसों की डिमांड करता रहा, लेकिन उसने यह वीडियो वायरल नहीं किया था। उन्होंने बताया कि तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे 10 दिन बाद आरोपी का पता लगाया गया था। जिसके बाद उसे अरेस्ट किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ