Chhattisgarh में इंसानीयत शर्मसार, 4 साल की बच्ची को अज्ञात महिला नहर में फेंका
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

लोरमी: छत्तीसगढ़ से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक अज्ञात महिला ने करीब 4 साल की बच्ची को नहर मे फेंक दिया, जिसे खेत में काम कर रहे तीन युवकों ने देखा और नहर से सकुशल बाहर निकाला।
घटना ग्राम गोड़खाम्ही की बताई जा रही है। सूचना के मुताबिक 4 साल की बच्ची को मारने की नियत से एक अज्ञात महिला नहर में फेंक कर बोड़तरा की तरफ भाग निकली। युवकों ने आनन-फानन में बच्ची को नहर से सकुशल बाहर निकाला और गोड़खाम्ही के उपसरपंच के घर के पास लेकर आये।
मामले की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की मदद से बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए लोरमी के समुदायिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल जा रहा है। वहीं लोरमी पुलिस अज्ञात महिला की पतासाजी कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी सोहन साहू ने बताया कि जब वह अपने खेत में काम कर रहा था।
उसी दौरान एक अज्ञात महिला बच्ची को नहर में फेंक कर भाग निकली, जिसे वो देख नहीं पाया। हालांकि, तत्काल पीड़ित बच्ची को नहर से बाहर निकाला गया। बच्ची का उपचार कर रहे डॉक्टर प्रदीप जायसवाल ने बताया कि बच्ची को अभी ऑक्सीजन में रखा गया है। बच्ची के मुंह से झाग आ रहा था। अभी उसकी स्थिति सामान्य है, लेकिन ऐसा लगता है कि बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका उपचार लोरमी अस्पताल में चल रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: