हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Tikari Election Result 2025: अजय कुमार ने RJD की बचाई लाज, HAM के अनिल कुमार करीबी मुकाबले में हारे

Tikari Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में आज टिकारी विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. Bihar Chunav Natije 2025 पर सभी की नजरें टिकी हुई थी. RJD के अजय कुमार और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अनिल कुमार के बीच मुख्य रूप से कड़ी टक्कर थी. टिकारी विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election 2025 में आरजेडी के अजय कुमार को जीत मिली.

विज्ञापन
tikari assembly constituency

Live Updates

19:25 (IST) 14 Nov 2025

Tikari Election Result 2025 Live: आरजेडी की अजय कुमार को मिली जीत

टिकारी में आरजेडी के अजय कुमार ने करीबी मुकाबले में हम पार्टी के अनिल कुमार को 2058 वोटों से हरा दिया. जब राष्ट्रीय जनता दल अपना सबसे खराब प्रदर्शन कर रही है. वहीं अजय कुमार ने जीत दर्ज करके पार्टी की लाज बचाई है.

14:15 (IST) 14 Nov 2025

Tikari Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40

14:00 (IST) 14 Nov 2025

Tikari Election Result 2025 Live: अजय कुमार और मजबूत स्थिति में पहुंचे

आरजेडी के अजय कुमार 12वें राउंड की गिनती के बाद और मजबूत स्थिति में पहुंचे. हम के अनिल कुमार बहुत ज्यादा पीछे हो गए हैं.

12:38 (IST) 14 Nov 2025

Tikari Election Result 2025 Live: आरजेडी के अजय कुमार निकले आगे

टिकारी में आरजेडी के अजय कुमार लगातार अपनी बढ़त को और बड़ा कर रहे हैं. वहीं हम पार्टी के अनिल कुमार फिलहाल बहुत पीछे चल रहे हैं.

11:15 (IST) 14 Nov 2025

Tikari Election Result 2025 Live: हम के अनिल कुमार हैं पीछे

शुरुआती रुझानों में आरजेडी के अजय कुमार बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. वहीं दूसरे स्थान पर हम के अनिल कुमार चल रहे हैं. अजय कुमार ने यहां पर बड़ी बढ़त बना ली है.

09:22 (IST) 14 Nov 2025

Tikari Election Result 2025 Live: जारी है मतगणना

बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.

07:20 (IST) 14 Nov 2025

Tikari Election Result 2025 Live: जल्द शुरू होने वाली है गिनती

टिकारी में जल्द ही मतगणना शुरू होने वाली है. हम पार्टी के अनिल कुमार दोबारा इस सीट से विधायक चुने जाने का दावा ठोक रहे हैं, लेकिन उन्हें आरजेडी के अजय कुमार से कड़ी टक्कर मिल रही हैं.

Tikari Election Result 2025: बिहार की टिकारी विधानसभा सीट का आज फैसला हो गया है. बिहार में आज के दिन 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हुई. बता दें कि टिकारी विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे वोट की गिनती चल रही थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित टिकारी, गया जिले का अहम हिस्सा है और इसकी सीट के लिए सीधा मुकाबला RJD के अजय कुमार और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अनिल कुमार के बीच था. जहां अजय कुमार को करीबी मुकाबले में जीत मिली.

टिकारी Election Result 2025 

बिहार के टिकारी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के अजय कुमार लड़ रहे थे. पिछली बार इस सीट से जीतने वाले अनिल कुमार को दोबारा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने टिकट दिया था. मुकाबले में आरजेडी के अजय कुमार को 97550 वोट मिले हैं. वहीं हम के अनिल कुमार को 95492 वोट ही मिले. अजय कुमार को सिर्फ 2058 वोटों से जीत मिली है. निर्दलीय सुबोध कुमार सिंह को 3730 वोट मिले, तो वहीं बहुजन समाज पार्टी के उदय पासवान को 2807 वोट मिले हैं. अनिल कुमार को अंत में बहुत ही करीबी हार मिली है.

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे

विज्ञापन

Tikari Election Result 2020

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±% (परिवर्तन)
Ham (S)अनिल कुमार70,35937.69+5.01
कांग्रेससुमंत कुमार67,72936.28—
एलजेपीकमलेश शर्मा16,3858.78—

Tikari Election Result 2015

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)
जेडीयूअभय कुमार सिन्हा86,97551.52
एचएएम (से)अनिल कुमार55,16232.68
शिव सेना (एसएस)अरुण कुमार सिंह5,9273.51

इस विधानसभा सीट के जातीय समीकरण 

बता दें कि टिकारी एक सामान्य सीट है. इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी 23.88 प्रतिशत है. जबकि मुस्लिम वोटर सिर्फ 5.9 प्रतिशत हैं. जिसके कारण ही NDA के पास इस सीट पर बड़ी बढ़त थी, लेकिन आरजेडी ने उलटफेर कर दिया. इस विधानसभा सीट पर ग्रामीण वोटर ज्यादा हैं. सिर्फ 4.62 प्रतिशत वोटर ही शहर में रहते हैं. 2020 के विधानसभा के समय 3,10,262 मतदाता इस सीट पर थे. जोकि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान 3,18,059 वोटर हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola