Tejashwi Yadav on Nishant Kumar: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में चुनावी मौसम शुरू होने से पहले लगातार निशांत कुमार पर बयान दे रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। जेडीयू के मंत्री नहीं चाहते हैं कि वे राजनीति में आएं। निशांत बाबा मेरे भाई हैं। मैं तो इतना ही कहूंगा कि वे जल्दी से आ जाएं वरना बीजेपी खा जाएगी जेडीयू को। रोजाना बीजेपी और जेडीयू के नेता बैठकें कर रहे हैं।
तेजस्वी ने कहा कि शरद जी बनाई पार्टी को बीजेपी हड़पना चाहती है। अगर वे राजनीति में आते हैं तो पार्टी बच जाएगी। इस दौरान तेजस्वी ने जेडीयू के मंत्रियों और बीजेपी लीडरशिप पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी की लीडरशिप रोज जेडीयू के साथ बैठकें कर रही हैं। निशांत हमारे मित्र रहे हैं। हम भी एक सीमा तक ही बयान दे सकते हैं।
आखिरी बार मंत्रिमंडल विस्तार किया
नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट विस्तार पर तंज कसते हुए कहा तेजस्वी ने कहा कि आखिरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं। अब उनको आगे मौका नहीं मिलने वाला है। बिहार में 2025 में एनडीए मुक्त सरकार बनने जा रही है।
ये भी पढ़ेंः MLC की सदस्यता बहाल होने के बाद फिर ‘पुष्पा स्टाइल’ में गरजे लालू के करीबी सुनील सिंह, बोले- क्या था कसूर
बीजेपी ने किया पलटवार
नेता प्रतिपक्ष के बयान पर बीजेपी ने बड़ा पलटवार किया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आप मित्रता नहीं निभा रहे हैं। उनको अपने ऊपर आता हुआ संकट दिखाई दे रहा है। वो डरे हुए हैं। अगर सीएम नीतीश के बेटे राजनीति में आएंगे, तो उनका क्या होगा। वे बैचेनी में इस तरह के बयान दे रहे हैं। नीतीश कुमार स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हैं।
ये भी पढ़ेंः Video: बिहार चुनाव पर आया नया सर्वे, जानें किसकी बनेगी सरकार, कौन है CM पद की पहली पसंद?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines