MLC की सदस्यता बहाल होने के बाद फिर 'पुष्पा स्टाइल' में गरजे लालू के करीबी सुनील सिंह, बोले- क्या था कसूर

RJD MLC Sunil Kumar Singh On CM Nitish Kumar : सुप्रीम कोर्ट से एमएलसी की सदस्यता बहाल होने के बाद राजद नेता और लालू यादव के करीबी सुनील कुमार सिंह फिर पुष्पा स्टाइल में नजर आए। उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला कर कहा कि उनका क्या कसूर था?

Sunil Kumar Singh

राजद नेता सुनील कुमार सिंह।

विज्ञापन

RJD MLC Sunil Kumar Singh On CM Nitish Kumar (सौरभ कुमार, पटना) : सदन में अशोभनीय बर्ताव के लिए बिहार विधान परिषद से निष्कासित राजद नेता सुनील कुमार सिंह को अदालत से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी। SC से एमएलसी की सदस्यता बहाल होने के बाद सुनील सिंह पुष्पा स्टाइल में गरजे, झुकेगा नहीं…।

सुप्रीम कोर्ट से बिहार विधान परिषद में अपनी सदस्यता हासिल करने के बाद सुनील कुमार सिंह एक बार फिर अपने पुराने तेवर में नजर आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में केस जीतने के बाद पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने इस जीत के लिए लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत पार्टी नेताओं का धन्यवाद किया, जो इस लड़ाई में उनके साथ खड़े रहे।

Advertisment

सुनील सिंह ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

एमएलसी की सदस्यता हासिल करने के बाद सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने खुद को राजद का हार्डकोर सिपाही बताते हुए सात महीन पहले हुई घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें विधान परिषद से निष्कासित कर दिया गया, तब उनका कसूर सिर्फ यह था कि वे गरीबों और किसानों की बात सदन में उठाते थे। उन्होंने कहा कि जो आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया, उससे लोकतंत्र की हत्या होने से बच गया।

जानें क्या है पूरा मामला?

सुनील कुमार सिंह आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के करीबी और राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई हैं। सदन में उन पर सीएम नीतीश कुमार को अपशब्द बोलने का आरोप लगा था। आरोप है कि उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की नकल करके उनका अपमान किया। इस पर सुनील कुमार सिंह को विधान परिषद से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां उन्हें जीत मिली।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ