हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'गड़बड़ी ठीक करने से...', नीतीश सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव, टेंडर घोटाले को लेकर पूछे ये सवाल

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि न्यायपालिका पर टिप्पणी करने वाले सांसद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार में हुए टेंडर घोटाले में उनके सवालों के जवाब नहीं दिए जा रहे हैं। विस्तार से राजद नेता की पूरी बातों को जान लेते हैं।

विज्ञापन

सौरभ कुमार, पटना

तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार सरकार पर बड़ा हमला किया है। तेजस्वी ने कहा कि अगर हमारे समय में कोई गड़बड़ी हुई है तो उसको ठीक किया जाए, कौन मना कर रहा है? उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास दिमाग नहीं है। टेंडर घोटाले के मामले में मेरे किसी सवाल का जवाब सरकार नहीं दे रही है। झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनके खिलाफ कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट की कार्रवाई होनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने हाल ही में कहा था कि तेजस्वी यादव के मंत्री रहने के दौरान भी गड़बड़ी हुई है। इस पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता ने कहा कि गड़बड़ी हुई है ठीक कर दें। उपमुख्यमंत्री बिना हाथ-पैर की बात बोलते हैं। मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:‘पापा को वश में…’, समधी-समधन लव स्टोरी में अब दामाद की एंट्री, खोला ये चौंकाने वाला राज

विज्ञापन

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में टेंडर घोटाला हो रहा है। सरकारी पैसे से पार्टी का प्रचार किया जा रहा है। उस पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अधिकारी लोग अलग-अलग भ्रष्टाचार कर रहे हैं, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। आप हमको कटघरे में डाल रहे हैं, हमको गाली दे रहे हैं। आपकी एजेंसी क्या कर रही है? अगर कहीं भी छापेमारी हो रही है तो करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। एजेंसी पूरे मामले में मामला दर्ज करके कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?

पुल गिरने का जिम्मेदार कौन?

तेजस्वी ने सवाल उठाए कि जब CBI और ED कार्रवाई कर सकती है, तो बिहार की एजेंसियां क्यों नहीं काम कर रहीं? ये सवाल पूछने से उन लोगों को मिर्ची लगती है और ये उल्टे तेजस्वी यादव से सवाल पूछते हैं। ग्लोबल टेंडरिंग हो रही है, खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतने पुल गिर गए, उसका जिम्मेदार कौन है, इसका जवाब कौन देगा? तेजस्वी यादव से जब मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:5 महीने पहले प्रेमी संग भागी 2 बच्चों की मां, बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर सका पति; उठाया ये खौफनाक कदम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola