हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जीत गए लालू के 'लाल' तेजस्वी, राघोपुर में BJP के सतीश कुमार को मिली करारी हार, क्या रहे जीत के 5 कारण?

तेजस्वी यादव तीसरी बार राघोपुर से विधायक बनेंगे. कड़ी टक्कर के बीच मिली यह जीत बताती है कि क्षेत्र की जनता ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है. आइए जानते हैं उनकी जीत के पीछे के 5 कारण.

विज्ञापन

Raghopur Result 2025: राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव अपना वर्चस्व कायम रखते हुए तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की है. कड़ी टक्कर के बीच मिली यह जीत बताती है कि क्षेत्र की जनता ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है. नतीजे साफ करते हैं कि तेजस्वी की पकड़ और उनकी छवि राघोपुर में अब भी मजबूत बनी हुई है. उन्होंने सतीश कुमार यादव को 14,532 वोटों से हारा है. उनकी जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है.

तेजस्वी की जीत के 5 कारण

1. लोगों से लगातार जुड़े रहना

    पिछले महीनों में तेजस्वी ने राघोपुर में काफी समय बिताया. छोटे कार्यक्रमों से लेकर गांव की बैठकों तक उनकी मौजूदगी ने मतदाताओं को यह भरोसा दिया कि उनका नेता क्षेत्र को समय भी देता है और सुनता भी है.

    विज्ञापन

    2. रोजगार और युवाओं पर फोकस

    तेजस्वी ने अपनी पूरी अभियान में बेरोजगारी और युवा अवसरों को मुख्य मुद्दा बनाया. यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा मतदाता फिर से उनके पक्ष में आ खड़े हुए.

    विज्ञापन

    3. सामाजिक समीकरण का उनके पक्ष में लौटना

    कुछ समुदाय जो पिछली बार दूरी पर थे, इस चुनाव में दोबारा तेजस्वी के साथ आ गए. लगातार संवाद और स्थानीय नेताओं से तालमेल ने उन्हें मजबूत आधार दिलाया.

    विज्ञापन

    4. स्थानीय समस्याओं पर साफ बात

    इस बार तेजस्वी ने बड़े वादों की जगह राघोपुर की असल दिक्कतों- सड़क, कटाव, स्वास्थ्य- पर ज्यादा बात की. मतदाताओं ने इसे गंभीरता के तौर पर लिया और उनका भरोसा मजबूत हुआ.

    विज्ञापन

    5. प्रतिद्वंदियों की कमजोर जमीन

    बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार सक्रिय जरूर रहे, लेकिन कई गांवों में उनकी पकड़ उतनी गहरी नहीं बन पाई. कुछ बूथों पर कमजोर उपस्थिति और विरोधी वोटों की बिखरावट ने भी तेजस्वी को फायदा दिया.

    विज्ञापन

      संबंधित खबरें

      न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

      First published on:

      Know More: Editorial Guidelines

      लेख समाप्त

      लेखक के बारे में

      Mikita Acharya

      मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
      ... और पढ़ें

      ताज़ा खबरें

      Sponsored Links by Taboola