'मेरी जिंदगी बर्बाद हुई, तब कहां था सामाजिक न्याय?' तेज प्रताप यादव पर हुआ एक्शन तो बोलीं पत्नी ऐश्वर्या, लालू यादव से पूछा सवाल

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक और विवाद के बीच ऐश्वर्या पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने लालू परिवार और सामाजिक न्याय पर तीखे सवाल उठाए। चुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम को लेकर उन्होंने इसे ‘ड्रामा’ बताया और कहा कि उनका जीवन बर्बाद कर दिया गया।

tej pratap yadav wife
विज्ञापन

पूर्व राजद नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पर लालू प्रसाद यादव के एक्शन से प्रदेश इसकी खूब चर्चा हो रही है। विवाद के बाद अब ऐश्वर्या मीडिया के सामने आईं और सवाल पूछा कि जब मुझे मारा-पीटा गया तब सामाजिक न्याय कहां था? ऐश्वर्या ने कहा कि पूरा परिवार मिला हुआ है और चुनाव से पहले नाटक कर रहा है। ऐश्वर्या ने कहा कि मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? तलाक के बारे में मुझे मीडिया से पता चला।

तेजप्रताप यादव के विवादित मामले पर पहली बार मीडिया के सामने आकर ऐश्वर्या ने कहा कि जब तेजप्रताप पहले से प्यार में थे तो मुझसे शादी क्यों की? मेरा जिदंगी को क्यों बर्बाद की? सारा परिवार एक ही है केवल चुनाव के कारण लालू जी ने यह फैसला लिया है। कोई सामाजिक न्याय नही है। ऐश्वर्या ने सवाल पूछा कि जब मेरी जिंदगी बर्बाद हुई, तब कहां था सामाजिक न्याय?

विज्ञापन

ऐश्वर्या ने कहा कि मुझे उस घर में मारा गया,अपमानित किया गया, उस समय कहां था उस समय सामाजिक न्याय? 12 सालों से प्रेम सम्बंध था, सबको उस रिलेशनशिप के बारे में पता था फिर क्यों मेरी जिदंगी को बर्बाद किया गया?

‘कल भी राबड़ी देवी आंसू पोंछने पहुंची होंगी’

ऐश्वर्या ने कहा कि सब मिले हुए हैं, कोई अलग नहीं हुआ है। कल भी पार्टी से निष्काषित किए जाने के बाद राबड़ी देवी उससे मिलने गई होंगी और उसके आंसू पोंछी होंगी। उससे कहा होगा कि अभी शांत रहो, हम सब ठीक कर देंगे। चुनाव की बात है, इसलिए ये ड्रामा रचा गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ