हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Runnisaidpur Chunav Result 2025 LIVE: RJD के चंकन कुमान को पीछे छोड़ JDU के पंकज कुमार जीते, जनता का भरोसा रहा कायम

Runnisaidpur Election Result 2025 LIVE Updates: रुन्नीसैदपुर विधानसभा सीट के फाइनल नतीजे सामने आ चुके हैं. मतगणना के बाद JD(U) के पंकज कुमार ने कुल 93672 वोटों से जीत हासिल कर है. उन्होंने के RJD के उम्मीदवार चंदन कुमार को 19737 वोटों से हरा दिया है.

विज्ञापन

Live Updates

10:20 (IST) 14 Nov 2025

जदयू के पक्ष में बनी रही बात

जन सुराज प्रत्याशी भी 313 मत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, दूसरे राउंड में आरजेडी ने थोड़ा सुधार दिखाया है, लेकिन शुरुआती कुल बढ़त अभी भी जदयू के पक्ष में बनी हुई है।

10:19 (IST) 14 Nov 2025

मतगणना के द्वितीय राउंड की गिनती हुई पूरी

रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के द्वितीय राउंड की गिनती भी पूरी हो गई है। इस राउंड में जदयू (JDU) प्रत्याशी ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा है, उन्हें 3452 मत प्राप्त हुए हैं।

08:31 (IST) 14 Nov 2025

Runnisaidpur Election Result 2025 LIVE: शुरू हुई मतगणना

मतगणना शुरू हो चुकी है. बिहार की 7 सीटों पर रुझान आ चुके हैं

08:10 (IST) 14 Nov 2025

Runnisaidpur Election Result 2025 LIVE: बिहार की जनता के लिए आज बड़ा दिन

वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. आपको यहां रून्नीसैदपुर विधानसभा से जुड़े पल-पल के अपडेट मिलने वाले हैं. यह विधानसभा सीट सीतामढ़ी जिले में स्थित है.

08:04 (IST) 14 Nov 2025

Runnisaidpur Election Result 2025 LIVE: वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है

सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है. सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे और उसके बाद EVM की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

Runnisaidpur Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार की जनता के लिए आज बड़ा दिन था. रुन्नीसैदपुर निर्वाचन क्षेत्र में हाल ही में हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें जनता दल (यूनाइटेड) [JD(U)] के उम्मीदवार पंकज कुमार ने शानदार जीत हासिल की है. पंकज कुमार ने अपनी विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार चंदन कुमार को 19,737 वोटों के भारी अंतर से हराया. इस जीत के साथ JD(U) ने इस क्षेत्र में अपनी पकड़ को और मजबूत किया है. चुनावी परिणामों के बाद, क्षेत्रवासियों और राजनीतिक विशेषज्ञों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि पंकज कुमार की यह जीत पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और स्थानीय मुद्दों पर मजबूत पकड़ का प्रतीक है.

यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे

किस-किस के बीच रहा मुकाबला?

रून्नीसैदपुर विधानसभा सीट एक तरफ जहां NDA की तरफ से जेडीयू के खाते में आई तो वहीं महागठबंधन की तरफ से राजद ने अपने उम्मीदवार को उतारा. जेडीयू ने पंकज मिश्रा को टिकट दिया था जबकि राजद ने चंदन कुमार को टिकट दिया था. जेएसपी की तरफ से विजय कुमार साह को मैदान में उतारा गया था.

विज्ञापन

2020 में क्या रहे थे नतीजे?

बात अगर साल 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों की करें तो रून्नीसैदपुर विधानसभा सीट से जेडीयू के पंकज मिश्रा को जीत मिली थी. उन्हें 73,205 वोट मिले थे जबकि राजद की मंगीता देवी को 48,576 वोट मिले थे. लोक जनशक्ति पार्टी की गुड्डी देवी को महज 15,196 वोट मिले थे.

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
पंकज मिश्राजेडीयू 73,205 (जीत)
मंगीता देवीराजद 48,576 (हार)
गुड्डी देवीलोक जनशक्ति पार्टी15,196

क्या रहे थे 2015 के नतीजे?

बात अगर साल 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों की करें तो इस सीट से राजद की मंगीता देवी ने जीत दर्ज की थी, जबकि जेडीयू के पंकज कुमार मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा था. मंगीता देवी को 55,699 वोट मिले थे, पंकज मिश्रा को 41,589 वोट और तब समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार गुड्डी देवी को 16,038 मत मिले थे.

विज्ञापन
उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
मंगीता देवीराजद 55,699 (जीत)
पंकज मिश्राजेडीयू 41,589 (हार)
गुड्डी देवीसमाजवादी पार्टी 16,038

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola