बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जेडीयू और बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जेडीयू के केवल 4-5 नेता पूरी पार्टी को हाईजैक करके बैठे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि इनसे जाकर पूछिए, जनता में किसकी पैठ है?
लालू जी उन्हें बहुत बेइज्जत करते थे
अगर हम जैसे लोग नहीं होते, तो आज ये लोग कहीं नजर भी नहीं आते। इतना ही नहीं, प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि उन्हें लीगल नोटिस भेजने की धमकी दी जाती है, लेकिन वह ऐसे लोगों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने अशोक चौधरी को लेकर बड़ा खुलासा किया कि अशोक चौधरी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सदानंद सिंह हमारे कमरे में आकर बैठते थे और कहते थे कि लालू जी से बात कराइए। जब वो जाते थे, तो लालू जी उन्हें बहुत बेइज्जत करते थे।
बिहार में अधिकारियों का जंगलराज
प्रशांत किशोर ने बिहार में अफसरशाही पर भी करारा वार किया और कहा बिहार में अधिकारियों का जंगलराज चल रहा है। जेडीयू के जिन नेताओं ने पार्टी हाईजैक कर ली है, उन्हें अपने ही जिला अध्यक्षों के नाम तक नहीं मालूम होंगे। इस बयानबाजी से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।क्या सचमुच जेडीयू अंदर से बिखर रही है या यह सिर्फ एक सियासी रणनीति का हिस्सा है? आने वाले दिनों में राजनीति के गलियारों में और क्या भूचाल आता है, इस पर सभी की नजरें टिकी होंगी।
ये भी पढ़ेंः प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हुए आरसीपी सिंह, अपनी पार्टी का भी विलय किया
आरसीपी ने थामा जन सुराज का समर्थन
बता दें कि प्रशांत किशोर ने आज ही आरपीसी सिंह को अपनी पार्टी में शामिल कराया है। इसके साथ ही उनकी पार्टी आप सबकी आवाज का भी जन सुराज में विलय कर लिया है। जोकि बिहार की राजनीति के लिहाज से बड़ी खबर है। आरसीपी सिंह जैसा बड़ा पॉलिटिकल नाम जुड़ने से पीके की पार्टी को नई संजीवनी मिली है। अब देखना यह है कि आरसीपी के पार्टी में आने से पीके को कितना फायदा मिलता है?
ये भी पढ़ेंः बिहार चुनाव से पहले फिर PM मोदी देंगे करोड़ों की सौगात, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला दौरा
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
6 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines