हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, पिछड़े समाज के 70 लोगों को लड़ाया जाएगा चुनाव

Prashant Kishor Big Announcement: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में बड़ा ऐलान किया है।

विज्ञापन
Prashant Kishor Big Announcement

Prashant Kishor Big Announcement: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़े समाज के 70 लोगों को टिकट देगी। जन सुराज न सिर्फ उन्हें टिकट देगी बल्कि चुनाव लड़ने के लिए संसाधन भी मुहैया कराएगी। उन्होंने एनडीए और महागठबंधन को चुनौती दी कि दोनों मिलकर भी पिछड़े समाज के 70 लोगों को टिकट नहीं दे सकते।

लाठी की चोट का जवाब वोट की चोट से देना है- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने हाल ही में BPSC छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि हजारों करोड़ में सीटें बेची गईं। जब छात्रों ने पेपर लीक का विरोध किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। लाठी चलाने वाली पुलिस ने किसी छात्र से उसकी जाति नहीं पूछी, पुलिस ने सभी पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इसलिए अब समय आ गया है कि इस ठंड में आपके बच्चों को लाठियों से पिटवाने वालों को सत्ता से हटा दिया जाए। इस बार लाठी की चोट का जवाब वोट की चोट से देना है।

रोजगार के लिए पूंजी से ही बनेगा समतामूलक समाज – प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कर्पूरी ठाकुर के सपनों के समतामूलक समाज की बात करते हुए कहा कि नीतीश और लालू ने समतामूलक समाज के नाम पर पिछले 35 सालों में बिहार को बर्बाद कर दिया है। पिछले 35 सालों से नेताओं ने सामाजिक न्याय के नाम पर सिर्फ जनता को लूटा है।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने समतामूलक समाज बनाने के लिए जन सुराज के 5 मंत्रों की जानकारी दी और कहा कि भूमिहीनों को जमीन, सबको समान शिक्षा और रोजगार के लिए पूंजी की उपलब्धता से ही समतामूलक समाज का निर्माण हो सकता है। अभी सिर्फ 8 जातियों के पास दो तिहाई जमीन है। बिहार में 100 में से 60 भूमिहीन हैं। जन सुराज सत्ता में आने पर तीन साल में भूमि सुधार लागू करेगी।

ये भी पढ़ें-  Bihar School Close: पटना में कक्षा 8 तक के स्कूल 25 जनवरी तक बंद; DM ने जारी किया आदेश

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें