हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में एक और कारनामा! एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर छाप दी गई है. इस घटना के बाद से अभ्यर्थी बेहद परेशान है और वहीं दूसरी ओर इस घटना ने एक बार फिर से भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

बिहार के रोहतास से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर छाप दी गई है. इस घटना के बाद से अभ्यर्थी बेहद परेशान है और वहीं दूसरी ओर इस घटना ने एक बार फिर से भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धवा गांव निवासी रितेश कुमार के साथ हुई है. रितेश ने साल 2022 में सिविल कोर्ट में चपरासी के पद के लिए आवेदन किया था. लंबे इंतजार के बाद अब जब इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया तो उसे देखने के बाद वह हैरान रह गए. एडमिट कार्ड में नाम और बाकी जानकारी तो बिल्कुल सही थी लेकिन फोटो की जगह एक कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी.

बोर्ड में की अभ्यर्थी ने शिकायत

घटना के सामने आने के बाद रितेश गुस्सा हैं. उन्होंने इस गलती के लिए बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है. खबरों के अनुसार, जब रितेश से इस मामले को लेकर चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि साल 2022 में सिविल कोर्ट के चपरासी पद के लिए आवेदन किया था. ए़डमिट कार्ड जारी हुआ तो डाउनलोड किया और उसमें देखा कि मेरी तस्वीर की जगह एक कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी. उन्होंने कहा, ‘इस मामले को लेकर उन्होंने संबंधित बोर्ड और विभाग को शिकायत की है. इस गलती को सुधारने की मांग की है, ताकि उन्हें परीक्षा देने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो.’

विज्ञापन

15 मार्च को है लिखित परीक्षा

जानकारी के लिए बता दें कि सिविल कोर्ट के चपरासी पद के लिए लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होने वाली है. वहीं, रितेश का सेंटर सहरसा में है. ऐसे में एडमिट कार्ड में हुई इस गंभीर त्रुटि को लेकर रितेश परेशान हैं. उनका कहना है कि अब समय कम बचा है और अगर इस गलती को जल्द से जल्द ठीक नहीं किया गया तो हो सकता है कि उन्हें परीक्षा देने में दिक्कत हो.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola