---विज्ञापन---

बिहार angle-right

पटना के पारस हॉस्पिटल में भारी बवाल, 15 साल के छात्र की मौत के बाद परिजनों ने की तोड़फोड़; किडनी निकालने का लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि युवक को वेंटिलेटर पर रखकर लगातार पैसे वसूले जा रहे थे. इसके साथ ही किडनी निकालने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है.

---विज्ञापन---

बिहार की राजधानी पटना के राजा बाजार स्थित पारस हॉस्पिटल के बाहर जमकर हंगामा हुआ है. सोमवार को एक 15 वर्षीय युवक विशाल की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया. परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से युवक की जान गई. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की, कई शीशे तोड़ दिए गए, गमले फेंके, वहां खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया.

परिजनों का आरोप है कि युवक को वेंटिलेटर पर रखकर लगातार पैसे वसूले जा रहे थे. इसके साथ ही किडनी निकालने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि युवक फुलवारी शरीफ इलाके में क्रिकेट खेल रहा था, तभी दोस्तों के बीच हुए विवाद में उसे चोट लगी थी. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

---विज्ञापन---

घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन परिजनों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि पुलिस के सामने ही तोड़फोड़ जारी रही. बड़ी मुश्किल से पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.

First published on: Apr 27, 2026 07:36 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola