(अमिताभ ओझा, पटना)
Bihar Crime News: पटना के दानापुर इलाके में शुक्रवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने कुख्यात गैंगस्टर रामजी राय उर्फ रामजी यादव की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। गोलियों की आवाज से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा। बताया जा रहा है कि पहले पुलिस को नहीं पता था कि मरने वाला गैंगस्टर है।
हत्यारों ने भेजा एक पेज का कबूलनामा, बताई हत्या की वजह
बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पास लोगों को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें हत्यारों ने इसकी जिम्मेदारी ली। बताया जा रहा है कि इस हत्या की साजिश दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद एक अन्य गैंगस्टर ने रची है। जो मैसेज आया उसमें लिखा है कि विकास झा जिंदाबाद, मै प्रवक्ता राज झा रामजी राय की हत्या की जिम्मेदारी लेता हूं… उसके आतंक को खत्म करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। ये कबूलनामा एक पेज का है।
ये भी पढ़ें: बिहार में उपचुनाव से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, बिहटा में बनेगा नया एयरपोर्ट
साइज न देने पर की गई थी हत्या
पुलिस के अनुसार फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्यारों ने पहले मृतक को प्रणाम किया फिर ताबड़तोड़ उस पर गोलियां दाग दीं। रामजी यादव डुमरा सीतामढ़ी का रहनेवाला था। उस पर हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं में करीब 21 केस दर्ज हैं। वह मोस्ट वांटेड अपराधी था और क्राइम की दुनिया में उसे “मुड़कटवा” कहते थे। बताया जाता है कि जब वह नाबालिग था तो उसने महज बाइक से साइड न देने पर सरेआम दो लोगो को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी, 2012 में उसे जमानत मिल गई थी।
ये भी पढ़ें: ‘क्या किसी ने लेडी डॉक्टर की चीखें नहीं सुनीं?’ कोलकाता रेप-मर्डर को लेकर स्मृति ईरानी का CM ममता पर हमला
ये भी पढ़ें: क्या उमर लड़ेंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव? फारूक अब्दुल्ला ने किया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
14 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines