हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar: शख्स के 'पेट' में लगी थी गोली, अस्पताल में भर्ती कराने के बाद 'आंख' हो गई गायब

Bihar: पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में डॉक्टर से पूछताछ कर जांच की जा रही है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है।

विज्ञापन

आनंद कुमार, पटना

Bihar: राजधानी पटना के NMCH अस्पताल में एक अजीबो गरीब मामला समाने आया है। दरअसल, यहां एक युवक को पेट में गोली लगने के बाद भर्ती कराया गया था। फिर युवक की तो इलाज के दौरान मौत हो गई, लेकिन जब उसके परिजन मृतक की बॉडी लेने पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। दरअसल, मृतक की एक आंख गायब थी। जब इस बारे में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से पूछा तो आरोप है कि वह उनसे झगड़ने लगे। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है।

इलाज के दौरान आईसीयू में रहा था युवक 

जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को नालंदा हिलसा के रहने वाला फंटुस नाम के व्यक्ति को गोली लगने के बाद एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 घंटे आईसीयू में भर्ती रहने और इलाज करने के बाद 15 नवंबर की सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो उसकी एक आंख गायब थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bihar की नीतीश सरकार का बड़ा फैसला! चकाचक होंगी 25000 KM लंबी सड़कें; जानें क्या है पॉलिसी?

क्या चूहे ने खा ली मृतक की आंख

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने युवक की आंख निकाल ली है। जबकि प्राथमिक जांच में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि किसी चूहे ने शव की आंख खाई है। बहरहाल कारण कुछ भी रहा हो, मृतक के परिजन शव की आंख निकाल लेने से परेशान हैं। इस बारे में आलमपुर थाना प्रभारी ने कहा कि मृत व्यक्ति के साथ छेड़छाड़ हुई है और आंख निकाली गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने लिए डॉक्टर और परिजनों के बयान 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में डॉक्टर से पूछताछ कर जांच की जा रही है। फिलहाल थाना प्रभारी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लेकर उसे खंगाल रहे हैं। मृतक के भाई अजित कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन पर आंख निकालने का शक है। पुलिस मामले की जांच करे और आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाए। वहीं, अस्पताल अधीक्षक डॉ विनोद प्रसाद ने मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई करने आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘शराबबंदी के सहारे अफसर कर रहे मोटी कमाई…’ पटना हाई कोर्ट ने नीतीश सरकार को क्यों लगाई फटकार?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola