बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और वोटरों को साधने की कोशिश कर रही हैं। राजधानी पटना में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के समापन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को हिरासत में ले लिया। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।
बिहार की राजधानी पटना में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा के दौरान सीएम आवास की ओर जाने से रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस पर पुलिस ने NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सड़क पर लेट गए कार्यकर्ताओं को घसीटकर वैन में डाला।
कांग्रेसियों की ओर से बिहार में पलायन और बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। इसे लेकर भारी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंचे और वे सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिससे दोनों ओर से धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
इसे लेकर डीएसपी कानून-व्यवस्था कृष्णा मुरारी ने बताया कि जो भी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे, हमने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी लोगों को कोतवाली थाना लेकर जा रहे हैं। इन लोगों को पहले शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सूचना दी गई थी। भीड़ काफी उग्र थी, इसलिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। करीब 15-20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कन्हैया कुमार को भी हिरासत में लिया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines