हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दुकान पर बेचने लगे चोरी के मोबाइल, देने लगे रसीद, इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थे

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में चोरी के मोबाइल बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कई मोबाइल जब्त किए गए हैं। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Patna Crime News: (रविशंकर शर्मा, पटना) बिहार की राजधानी पटना में चोरी के मोबाइल बेचने का मामला सामने आया है। बाढ़ थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के 13 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं। एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि जलगोविंद निवासी एक व्यक्ति ने 22 जनवरी को मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसका मोबाइल 20 जनवरी को गुम हुआ था। गुम हुए मोबाइल को ट्रेस किया गया तो पता लगा कि उसे बेलछी का एक शख्स यूज कर रहा है। आरोपी ने मोबाइल में नया सिम डाला था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता लगा कि उसने यह मोबाइल बाढ़ की पोस्ट ऑफिस वाली गली में एक दुकान से खरीदा है।

यह भी पढ़ें:Bihar Weather Today: गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर, कई जिलों में तापमान 35 डिग्री पार, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

उसके पास हाथ से लिखी दुकान की रसीद भी मिली। इसके बाद पुलिस ने दुकान पर रेड की। पुलिस ने दुकान से चोरी के 13 मोबाइल बरामद किए हैं। दुकानदार दयाचक निवासी राकेश कुमार और उसके यहां काम करने वाले चोंदी निवासी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कबूल किया कि वे चोरी के मोबाइल खरीदकर आगे ग्राहकों को बेच देते थे। आरोपी फर्जी रसीद भी ग्राहकों को देते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

हरियाणा से आकर बिहार में करते थे चोरी

उधर, पटना में रेलवे पुलिस ने चोर गिरोह के 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 104 ग्राम सोने के जेवर, 400 ग्राम चांदी, 7 किलोग्राम गांजा, 25000 रुपये कैश समेत 15 लाख का सामान रिकवर किया गया है। एसपी एएस ठाकुर ने बताया कि कुछ आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं, जो पटना और गया के रेलवे स्टेशनों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

यह भी पढ़ें:UP-Bihar Weather: यूपी में तेज हवा-बारिश का अलर्ट, बिहार में 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा, पढ़ें IMD का अपडेट

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद निवासी बलजीत कुमार, कैथल जिले के राजेश कुमार, हिसार जिले के कृष्ण कुमार व लाखन, भिवानी जिले के दीपक कुमार, रोहित कुमार व बलजीत कुमार और जमुई जिले के दीपू पांडे के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola