56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में iPhone 17 कैसे खरीदें? जानें Flipkart और रिलायंस डिजिटल की डील
iPhone 17 Pro और iPhone 17 पर ऑफर मिल रहे हैं. फेस्टिव सीजन में Flipkart और Reliance Digital पर Apple के इन फोन्स पर भारी छूट मिल रही है. लेकिन इन कीमतों का फायदा उठाने के लिए बैंक ऑफर और पुराने फोन के एक्सचेंज जैसी शर्तें पूरी करनी होंगी. जानिए ऑफर डिटेल्स.
फेस्टिव सीजन में Flipkart और Reliance Digital पर Apple के इन फोन्स पर भारी छूट मिल रही है. (Image Credit-AI)
फेस्टिव सीजन में नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Flipkart और Reliance Digital पर मिल रहे ऑफर्स आपके काम के हो सकते हैं. दोनों प्लेटफॉर्म पर iPhone 17 और iPhone 17 Pro पर छूट दी जा रही है. फ्लिटकार्ट पर कुछ ऑफर्स के साथ iPhone 17 की प्रभावी कीमत 45,599 रुपये तक पहुंच रही है, जबकि रिलायंस डिटिजल पर iPhone 17 Pro 56,990 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. लेकिन एक जरूरी बात समझनी होगी. इन कीमतों में पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. यानी हर ग्राहक को यही कीमत मिले, यह जरूरी नहीं है.
विज्ञापन
iPhone 17 की लॉन्च कीमत कितनी थी?
कंपनी ने 2025 सितंबर में iPhone 17 को भारत में 82,900 की कीमत पर पेश किया था. इस कीमत में 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता था, जबकि 512GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये थी. बाद में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च होने के बाद Apple ने 256GB मॉडल की कीमत बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दी. अब Flipkart की लिस्टिंग पर भी इसी कीमत को MRP के तौर पर दिखाया गया है. ऐसे में मौजूदा डिस्काउंट की तुलना करते समय यह देखना जरूरी है कि छूट नई MRP से मिल रही है या फोन की लॉन्च कीमत से.
विज्ञापन
Flipkart पर कितने में मिल रहा iPhone 17?
Flipkart की बिग बिलियन सेल में iPhone 17 के 256 जीबी मॉडल की कीमत 86,999 रुपये दिखाई गई है. यह मौजूदा 99,900 रुपये की MRP से 12,901 रुपये कम है. हालांकि फोन की लॉन्च कीमत 82,900 रुपये थी, यानी सेल की इस कीमत पर खरीदने के लिए ग्राहकों को लॉन्च के समय से
सेल में iPhone 17 के 256GB मॉडल की कीमत 86,999 रुपये दिखाई गई है. यह मौजूदा 99,900 रुपये की MRP से 12,901 रुपये कम है. हालांकि, फोन की लॉन्च कीमत 82,900 रुपये थी. इस पर बैंक ऑफर का फायदा मिलने पर कीमत कुछ और कम हो सकती है.
विज्ञापन
Image Credit-Flipkart
कैसे घटकर 45,599 रुपये हुई कीमत?
Flipkart पर iPhone 17 की कीमत 45,599 रुपये तक पहुंचने के पीछे कई ऑफर्स शामिल हैं. पहले 86,999 रुपये की कीमत पर 2,000 रुपये का कार्ड डिस्काउंट मिलता है. इसके बाद 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस घटाया जाता है. फिर पुराने iPhone 15 की 36,400 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू को शामिल करने पर प्रभावी कीमत 45,599 रुपये रह जाती है. प्लेटफॉर्म पर ICICI Bank कार्ड के जरिए 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है, जिसमें हर महीने 7,267 रुपये देने होंगे. बता दें पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू उसके मॉडल और कंडीशन के हिसाब से बदल सकती है. इसलिए खरीदारी से पहले अपने पुराने फोन की कीमत जरूर चेक करें.
बिना एक्सचेंज कितने में मिलेगा iPhone 17?
अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना iPhone 15 नहीं है, तो 45,599 रुपये वाली डील का फायदा नहीं मिलेगा. Flipkart पर 2,000 रुपये के कार्ड डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 84,999 रुपये रह जाती है.
विज्ञापन
iPhone 17 Pro पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल को भारत में सितंबर 2025 में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. Flipkart पर इसकी लिस्टेड कीमत अब भी 1,34,900 रुपये है. हालांकि, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिलने से इसकी कीमत 1,30,900 रुपये रह जाती है. इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर 73,450 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी दिखाया गया है. वास्तविक एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और पिनकोड पर निर्भर करेगी.
Reliance Digital पर iPhone 17 Pro की कीमत कितनी है?
Reliance Digital पर iPhone 17 Pro की कीमत 1,30,490 रुपये दिखाई गई है, जो इसकी लॉन्च कीमत से 4,410 रुपये कम है. इसके अलावा, एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और कैशबैक को जोड़ने पर इसकी प्रभावी कीमत 56,990 रुपये तक बताई गई है. लेकिन यह वह रकम नहीं है जो हर ग्राहक को चुकानी होगी. इतनी कम कीमत पाने के लिए संबंधित ऑफर्स की शर्तें पूरी करना और एक्सचेंज का फायदा लेना जरूरी है.
विज्ञापन
Image Credit- Reliance Digital
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
iPhone 17 या iPhone 17 Pro खरीदने से पहले सिर्फ विज्ञापन में दिखाई गई सबसे कम कीमत देखकर फैसला न करें. पहले देखें कि उस कीमत में कौन-कौन से ऑफर्स शामिल हैं और क्या आप उनके लिए पात्र हैं. अपने पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू, बैंक कार्ड की शर्तें और कैशबैक की जानकारी भी जांच लें. इससे आपको पता चल जाएगा कि सभी छूट जोड़ने के बाद वास्तव में कितनी रकम चुकानी होगी.