57 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें रद्द, होटलों में सख्ती... CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान

Delhi Police: सीजेपी का प्रोटेस्ट 10 अक्तूबर 2026 को जंतर-मंतर पर होने वाला है, इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है. नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर तक आने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, साथ ही 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशंस को बंद करने का प्लान है.

CJP Delhi Police PTI

CJP 10 October Protest: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की लीडरशिप में होने वाले विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इन उपायों में केंद्रीय बलों की तैनाती, बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग, रेलवे सुरक्षा जांच और शराब की बिक्री पर रोक शामिल है. ट्रेनों के कैंसिल होने और मेट्रो स्टेशनों के बंद होने से पैसेंजर्स को परेशानी हो सकती है. हालांकि अधिकारियों ने शहर भर में शटडाउन या कर्फ्यू की ऐलान नहीं की है, फिर भी लोगों को ट्रैफिक जाम और सफर में रुकावटों के लिए तैयार रहना चाहिए, खासकर सेंट्रल दिल्ली इलाके में.

विज्ञापन

क्यों हो रहा है विरोध प्रदर्शन?

सीजेपी और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर ये विरोध प्रदर्शन बुलाया है. विपक्षी पार्टियों ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है और कई नेताओं के इसमें शामिल होने की उम्मीद है. दिल्ली पुलिस ने BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए इस प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. अधिकारियों ने चिंता जताई है कि विरोध प्रदर्शन के लिए 50,000 से ज्यादा लोग राजधानी आ सकते हैं.

विज्ञापन

होटलों पर पुलिस की नजर

पुलिस टीमें सोशल मीडिया एक्टिविटीज पर नजर रख रही हैं और होटलों, गेस्ट हाउसों और पेइंग-गेस्ट की जांच कर रही हैं. खबरों के मुताबिक अधिकारियों ने सेंट्रल दिल्ली के होटलों से बुकिंग के मामले में ज्यादा सावधानी बरतने को कहा है. शराब की दुकानों को भी शुक्रवार और शनिवार को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

10 घंटे के लिए कई ट्रेनें कैंसिल

भारतीय रेलवे ने उन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है, जिनके 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने का कार्यक्रम था. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये फैसला उन ट्रैफिक एडवाइजरी के बाद लिया गया है जिनमें विरोध प्रदर्शन के कारण दोनों स्टेशनों के आसपास भारी भीड़ की चेतावनी दी गई थी. 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशनों से चलने वाली मेल और एक्सप्रेस सेवाओं को रद्द कर दिया गया है, ईस्टर्न रेलवे ने 9 अक्टूबर को चलने वाली 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया है. पैसेंजर्स को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लेना चाहिए.

57 मेट्रो स्टेशंस बंद करने पर विचार

पुलिस ने दिल्ली के 7 बड़े रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है. विरोध प्रदर्शन वाली जगह के पास मौजूद शिवाजी ब्रिज और तिलक ब्रिज पर भी अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. खबरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का सुझाव दिया है. हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस प्रस्ताव पर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है.

विज्ञापन

क्या लोगों को बाहर जाने से बचना चाहिए?

दिल्ली के आम लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है. हालांकि, जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, राजघाट और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले लोगों को पाबंदियों और देरी का सामना करना पड़ सकता है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वो वैलिड फोटो आई-कार्ड साथ रखें, सफर के लिए एक्सट्रा टाइम लेकर चलें, होटल बुकिंग कंफर्म कर लें और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DMRC की सलाह का पालन करें. सेंट्रल दिल्ली में गैर-जरूरी अपॉइंटमेंट को तब तक के लिए टाला जा सकता है जब तक स्थिति साफ न हो जाए. बड़ी तादाद में आने वाले लोगों को जांच के लिए अपने ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स और ठहरने की जानकारी तैयार रखनी चाहिए.

जंतर-मंतर के पास 5 लेयर की बैरिकेडिंग

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी शुरू कर दी है. जनपथ मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्ते पर 5 लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. इसमें 2 लेयर जनपथ मेट्रो स्टेशन के पास, जबकि 3 लेयर जंतर-मंतर के आसपास लगाई गई हैं. मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की भी भारी तैनाती की गई है. पुलिस की कोशिश है कि जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को आज शाम तक बंद कर दिया जाए. फिलहाल बैरिकेडिंग लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का काम शुरू हो चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ