IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, हेड कोच सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका

आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स से ऋषभ पंत खेलते हुए नज़र आएंगे. टीम के हेड कोच अब सौरव गांगुली बन गए हैं. गांगुली ने पंत का रोल भी अब क्लियर कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने पंत को लेकर क्या कहा.

Rishabh Pant

पंत को लेकर गांगुली का बड़ा बयान (Image: Instagram/rishabpant)

Rishabh Pant: IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स एक नए अंदाज में नज़र आने वाली है. टीम में कई बदलाव हुए है. हाल ही में सौरव गांगुली को नया हेड कोच बनाया गया. उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. ऋषभ पंत भी लखनऊ छोड़कर दिल्ली में वापस आ गए हैं. पंत दिल्ली से ही लखनऊ में गए थे. वहां पर उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा. पंत टॉप ऑर्डर पर आईपीएल में बल्लेबाजी करना चाहते हैं. लखनऊ में भी उन्होंने ये इच्छा जाहिर की थी. हालांकि उन्हें मिडिल ऑर्डर में ही खिलाया गया. दिल्ली में भी अब वो मिडिल ऑर्डर में ही बल्लेबाजी करेंगे. गांगुली ने उनका रोल क्लियर कर दिया है. पंत का टॉप ऑर्डर में खेलने का सपना एक तरह से टूट गया है. उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

नए हेड कोच सौरव गांगुली का बयान

दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में 6 अक्टूबर को सौरव गांगुली को हेड कोच बनाने का ऐलान किया. पंत पिछले दो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे. DC ने बड़ा ट्रेड करते हुए पंत को वापस टीम में शामिल किया है. लखनऊ में पंत ने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उन्हें बड़ा रोल नहीं मिल पाया. लखनऊ में उनका प्रदर्शन भी बेकार ही रहा था.

विज्ञापन

गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स के एक वीडियो में पंत की बल्लेबाजी को लेकर अपना प्लान बताया. उन्होंने कहा, “दिल्ली कैपिटल्स को मिडिल ऑर्डर में एक बल्लेबाज की जरूरत थी. पंत इस रोल के लिए बिल्कुल फिट हैं. हमें उम्मीद है कि दिल्ली में वापसी के बाद पंत को समय और मैच मिलेंगे, जिससे वो अपने खेल को और बढ़िया करेंगे. वो पहले हमारे साथ टीम में थे. उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. आगे भी ऐसी ही उम्मीद है.”

विज्ञापन

दिल्ली के लिए पंत ने किया है बढ़िया प्रदर्शन

दिल्ली के लिए कई सालों तक पंत ने खेला. उनका प्रदर्शन भी बढ़िया रहा. उन्होंने कई ऐतिहासिक पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई है. एक बार फिर उनसे ऐसी ही उम्मीद की जा रही है. वो दिल्ली के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. टीम ने उन्हें 15 करोड़ रुपये की संशोधित रकम में पर वापस लिया है. मिडिल ऑर्डर में वो अपना दम दिखा सकते हैं. पंत ने दिल्ली के लिए 111 मैचों में 3284 रन बनाए हैं. उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. LSG में उनकी बल्लेबाजी काफी विवादों में रही. वो टीम को सफलता भी नहीं दिला पाए. 2 सीजन की 26 पारियों में पंत ने लखनऊ के लिए 581 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ