---विज्ञापन---

UP-Bihar Weather: यूपी में तेज हवा-बारिश का अलर्ट, बिहार में 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा, पढ़ें IMD का अपडेट

UP-Bihar Weather: यूपी-बिहार में कई जगह पर सर्दी और गर्मी का एहसास हो रहा है। एक तरफ दिन में गर्मी और रात में सर्दी का एहसास हो रहा है। बिहार में अभी तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जो आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

UP-Bihar Weather: उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम लगातार बदल रहा है। आने वाले दिनों में एक बार फिर से दोनों राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यूपी में मौसम विभाग ने 10 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इराक में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का भारत पर भी प्रभाव पड़ सकता है, जिससे कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश में आने वाले कई दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तेज हवाओं से भी तापमान में कमी की संभावना जताई गई है। वहीं, बिहार में 10 मार्च को मौसम बिल्कुल साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश में आज बारिश के साथ हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कई दिनों से कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, लेकिन कहीं पर तेज बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज ज्यादातर जगह पर मौसम शुष्क ही रहेगा। वहीं, लखनऊ में हवाओं की रफ्तार कम होगी, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास ज्यादा होगा। 11 मार्च को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यह हवाएं 12 मार्च को भी इसी रफ्तार के साथ जारी रहेंगी और कहीं-कहीं पर बारिश भी हो सकती है। बीते 24 घंटों में दिन का पारा 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावधान! 42 डिग्री पहुंचेगा तापमान, दिल्ली NCR में छाएंगे बादल, इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

---विज्ञापन---

बिहार में बढ़ा तापमान

10 मार्च को को बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा। इसके अलावा, राज्य में हल्की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। बीते दिनों में बिहार का तापमान लगातार गिरा है। आने वाले इस पूरे हफ्ते में बिहार में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान का यह आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश! दो दिनों में बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD अपडेट

First published on: Mar 10, 2025 07:13 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola