Oppn meet Day 2: बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक के बीच कर्नाटक की राजधानी में नीतीश कुमार के विरोध वाले पोस्टर दिखे। पोस्टर बेंगलुरु के चालुक्य सर्कल, विंडसर मैनर ब्रिज और हेब्बल के पास लगाए गए थे। जानकारी के बाद पुलिस ने पोस्टर बैनर हटा दिया।
पोस्टरों पर लिखा था, ‘अस्थिर प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार’ और उन पर नीतीश कुमार की तस्वीरें थीं। पोस्टरों में सुल्तानगंज पुल की तस्वीरें भी थीं और एक अन्य कैप्शन में लिखा था कि बिहार को नीतीश कुमार का उपहार जो टूटता जा रहा है।
जीतन राम मांझी का नीतीश कुमार पर तंज
उधर, संयुक्त विपक्ष की दूसरे दिन के बैठक से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा। HAM के संस्थापक जीतन राम मांझी ने मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार अपनी मातृभूमि (बिहार) में बड़े असफल साबित हुए हैं।
जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में चाहे भ्रष्टाचार हो, विकास हो, भंडार की बर्बादी हो, सामाजिक क्षेत्र में गरीबों का शोषण हो… सभी मामलों में नीतीश कुमार विफल साबित हुए हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें संयोजक बनाया जाता है, तो मैं उन्हें (संयुक्त विपक्ष) कुछ सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना करूंगा।
आरसीपी सिंह बोले- सभी विपक्ष के नेता डेमोरलाइज्ड हैं
भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने भी संयुक्त विपक्ष की बैठक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बेंगलुरु में जितने भी नेताओं का जुटान हुआ है वे सभी डेमोरलाइज्ड नेता हैं। विपक्ष के सबसे बड़े नेता माने जाने वाले शरद पवार की पार्टी टूट चुकी है। पार्टी टूटने के बाद से वे पूरी तरह से डेमोरलाइज्ड हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को देख लीजिए। सोंच लीजिए दिल्ली में बाढ़ से किस तरह की तबाही मची हुई है। दिल्ली की जनता की अपेक्षा है कि केजरीवाल दिल्ली में रहकर उनकी सेवा करें लेकिन वे बेंगलुरु घूम रहे हैं, उनके कई साथी जेल के अंदर है, ऐसे में वे भी डेमोरलाइज्ड हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बात करें तो वे भी डेमोरलाइज्ड हैं। साउथ में तमिलनाडु चलें तो वहां के मुख्यमंत्री स्टालिन खुद डेमोरलाइज्ड हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
26 mins agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 hr agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
13 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
14 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines