Live Updates
Nawada Election Result 2025 Live: RJD को भारी पड़ी प्रत्याशी बदलने की गलती
पिछली बार आरजेडी से नवादा की विधायक बनी विभा देवी को इस बार जेडीयू ने टिकट दिया था. विभा देवी ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता है, लेकिन वो इस बार जेडीयू से विधायक बनी है.
Nawada Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40
Nawada Election Result 2025 Live: विभा देवी ने अपनी बढ़त को बड़ा किया
जेडीयू की विभा देवी लगातार अपनी बढ़त को और बड़ा करती हुई नजर आ रही है. वहीं आरजेडी के कौशल यादव अभी भी दूसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं.
Nawada Election Result 2025 Live: विभा देवी शुरुआती रुझान में आगे
जेडीयू की विभा देवी शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं. वहीं आरजेडी के कौशल यादव दूसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. हालांकि यहां पर दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
Nawada Election Result 2025 Live: जारी है मतगणना
बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.
Nawada Election Result 2025 Live: विभा देवी फिलहाल चल रही हैं आगे
जेडीयू की विभा देवी शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं. यहां पर आरजेडी के कौशल यादव फिलहाल 5वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी के अशोक कुमार फिलहाल दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं.
Nawada Election Result 2025 Live: जल्द शुरू होगी नवादा में मतगणना
नवादा विधानसभा सीट पर जल्द ही वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. इस सीट पर आरजेडी के कौशल यादव मजबूत नजर आ रहे हैं. जेडीयू ने पिछली बार की विधायक विभा देवी को टिकट दिया है. जिसके कारण ही मुकाबला कड़ा हो गया है.
Nawada Election Result 2025: आज बिहार की नवादा विधानसभा सीट का भी फैसला हो गया है. आज के दिन बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हुई. नवादा विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित नवादा, इसी नाम के जिले का बहुत अहम हिस्सा है और इसकी सीट पर सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के कौशल यादव और जनता दल यूनाइटेड की विभा देवी के बीच था. जहां विभा देवी को बड़ी जीत मिली.
नवादा Election Key Candidates 2025
बिहार के नवादा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के कौशल यादव थे. पिछली बार इस सीट से आरजेडी के लिए विभा देवी लड़ी थी, जिन्होंने अपना पाला बदल लिया था. NDA की ओर से ये सीट जनता दल यूनाइटेड के पास थी. उन्होंने यहां से मौजूदा विधायक विभा देवी को टिकट दिया था. विभा देवी इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल की विधायक थी. इसी कारण जेडीयू ने उन्हें टिकट दिया था.
जेडीयू के ये फैसला सही साबित हुआ. विभा देवी ने 27594 वोटों से आरजेडी की कौशल यादव को हराया. विभा देवी को 87423 वोट मिले तो वहीं कौशल यादव को 59829 वोट मिले. जन सुराज पार्टी के अनुज सिंह को 19349 वोट मिले. जबकि एआईएमईआईएम के नासिमा खातून को 12835 वोट मिले. जिसने कौशल यादव को बहुत नुकसान पहुंचाया.
यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे
Nawada Election Result 2020
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट | प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|
| राजद (RJD) | विभा देवी यादव | 72,435 | 40.06 |
| निर्दलीय | श्रवण कुशवाहा | 46,125 | 25.51 |
| जदयू (JD(U)) | कौशल यादव | 34,567 | 19.12 |
Nawada Election Result 2015
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट | प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|
| राजद (RJD) | राजबल्लभ प्रसाद | 88,235 | 50.12 |
| आरएलएसपी (RLSP) | इंद्रदेव प्रसाद | 71,509 | 40.62 |
| निर्दलीय | सुधीर कुमार | 2,435 | 1.38 |
जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण
झारखंड के बॉर्डर के पास स्थित नवादा जिले की इसी नाम की विधान सभा की एक सामान्य सीट है. इस सीट पर शहरी मतदाता की संख्या 26.62 प्रतिशत हैं. जोकि इस जिले के सभी विधानसभाओं में ज्यादा बड़ा नंबर. इस सीट पर 73.38 प्रतिशत ग्रामीण वोटर ही फैसला करने वाले हैं. इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी की करें तो वो 21.38 प्रतिशत है. मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 14.8 प्रतिशत हैं. इस सीट पर लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल का दबदबा रहा है, जिसे जेडीयू ने खत्म कर दिया है. 2020 के विधानसभा के समय 3,52,867 वोटर इस सीट पर थे. जबकि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 3,59,244 मतदाता थे.
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
7 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines