जमीन के बदले नौकरी घोटाला: सीबीआई ने दायर की चार्जशीट, तेजस्वी यादव समेत अन्य को बनाया आरोपी

Bihar Tejashwi Yadav CBI

Bihar Tejashwi Yadav CBI

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में बिहार में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में चार्जशाट दायर की। आरोप पत्र में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कंपनियों समेत कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में राजद प्रमुख और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी पहले से ही जांच का सामना कर रहे हैं।

बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें 

नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में 18 मई को ईडी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इसी मामले में सीबीआई ने भी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। उन्होंने इस मामले में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराया था। इसी मामले में पहले ही ईडी तेजस्वी यादव और मीसा भारती से भी पूछताछ कर चुकी है।

ईडी ने ली थी तलाशी 

ईडी ने कुछ समय पहले इस मामले में लालू यादव के परिजनों और करीबियों के घर की तलाशी भी ली थी। उन्होंने छापेमारी में 1 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त करने का दावा भी किया था। सीबीआई ने लालू परिवार के सभी सदस्यों के नाम से खरीदी गई संपत्ति का ब्योरा मांगा था। इसमें उनके बेटी और दामाद भी शामिल हैं।

जमीन के बदले नौकरी घोटाला

उललेखनीय है कि साल 2004 से 2009 तक लालू यादव रेल मंत्री रहे। नौकरी के बदले जमीन मामला रेलवे भर्ती से जुड़ा है। आरोप है कि लालू यादव ने साल 2004 से 2009 तक यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहते हुए जमीन के बदले लोगों को नौकरी दी। आरोप के अनुसार, यादव ने रेल मंत्री रहते हुए ही बिना विज्ञापन जारी किए। रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी के लिए कई लोगों की भर्ती की थी। इसके बदले लोगों को जमीन देनी पड़ी। इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव और उनके परिवार पर केस दर्ज किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ