किसकी NCP? अजित पवार ने बनाई नई टीम, पार्टी से निकाले गए सुनील तटकरे को बनाया प्रदेशाध्यक्ष

NCP Ajit Pawar

NCP Ajit Pawar

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को लेकर खींचतान तेज हो गई है। दिग्गज नेताओं की बगावत के बाद जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी से निकाला तो वहीं उनके भतीजे अजित पवार ने NCP पर खुद का दावा ठोकते हुए नई टीम का ऐलान कर दिया। अजित ने सुनील तटकरे को NCP का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने इसकी घोषणा की।

सुनील तटकरे महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष नियुक्त

प्रफुल्ल पटेल ने कहा- सुनील तटकरे को पार्टी में संगठनात्मक बदलाव करने का अधिकार होगा। इसके साथ ही पटेल ने जयंत पाटिल को एनसीपी से हटा दिया। प्रफुल्ल पटेल ने कहा- हमें उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर रहे हैं। मैं सुनील तटकरे को एनसीपी का महाराष्ट्र अध्यक्ष नियुक्त कर रहा हूं। प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा- हम शरद पवार से हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि वह हमें अपना आशीर्वाद दें क्योंकि वह हमारे गुरु हैं। हमने अजित पवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना है। हमने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है।

पाटिल और आव्हाड को अयोग्य घोषित करने के लिए भेजा आवेदन

वहीं उप मुख्यमंत्री और एनसीपी के बागी नेता अजित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायकों पर कार्रवाई के संबंध में कहा- मुझे मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि हमारे 9 विधायकों पर कार्रवाई की गई है। इस संदर्भ में हमने जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड को अयोग्य घोषित करने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को एक आवेदन भेजा है।

36 विधायकों के समर्थन की जरूरत

एनसीपी पर अजित-शरद के दावों के बाद अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि एनसीपी किसकी होगी। बता दें कि अजित को पार्टी और इसके सिंबल हासिल करने के लिए एनसीपी के 53 में से 36 विधायकों का समर्थन चाहिए। यदि वे ऐसा करने में सफल हो गए तो शरद पवार से पार्टी छिनने का खतरा बढ़ जाएगा। दावा किया जा रहा है कि अजित के साथ 40 विधायक हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ