---विज्ञापन---

बिहार CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, मरीजों को रेफर करने वाले डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें क्या है मामला?

Samrat Choudhary Announcement: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्ती बरतते हुए डॉक्टरों को एक चेतावनी दी है। उन्होंने डॉक्टरों के लिए एक आदेश जारी किया है। वहीं आदेश की नाफरमानी पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है।

---विज्ञापन---

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को अनावश्यक रूप से दूसरे अस्पतालों में रेफर करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की है। राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक उपकरणों के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में बिना उचित कारण मरीजों को रेफर करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें 9 सीटों पर क्या बन रहे समीकरण

रेफर से जुड़े मामलों की रेगुलर समीक्षा होगी

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को रेफर किए जाने के मामलों की नियमित समीक्षा की जाए। अगर किसी डॉक्टर के द्वारा लापरवाही से या व्यक्तिगत हित के कारण मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बिहार सरकार का मकसद लोगों को अपने जिले और नजदीकी सरकारी अस्पतालों में ही बेहतर इलाज दिलाना है। इससे मरीजों और उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा। स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा। बिहार को हेल्थ सेक्टर में मजबूत बनाने का सरकार का मकसद भी पूरा होगा।

---विज्ञापन---

बिहार की पूरी फोर्स भेज दो, बंगला खाली नहीं करूंगी, राबड़ी देवी ने CM सम्राट चौधरी को ऐसे क्यों ललकारा?

राबड़ी देवी और लालू परिवार पर कसा तंज

मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में राजतंत्र नहीं लोकतंत्र है। राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करना ही पड़ेगा। बिहार संविधान और कानून के अनुसार चलेगा। माता, पिता, बेटे को अलग-अलग सरकारी आवास नहीं मिलेगा और कानून के अनुसार सरकारी आवास खाली करना ही पड़ेगा। सरकार-पुलिस को इसे खाली करवाने से कोई नहीं रोक सकता। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद छोड़ा तो सरकारी आवास भी समय से खाली कर दिया। राबड़ी देवी को भी खाली करना होगा। फिर उन्हें नया आवास अलॉट किया गया है तो इस आवास को खाली करने में पता नहीं क्या समस्या है?

First published on: Jun 02, 2026 02:25 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola