---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

यूपी-बिहार से लेकर महाराष्ट्र-बेंगलुरु तक; सरकार ने खोल दिया ₹2 लाख करोड़ का खजाना; जानिए कहां क्या बनेगा?

बेंगलुरु, ठाणे और पुणे में नई मेट्रो परियोजनाओं के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल को भी बड़ी सौगात मिली है. करीब ₹2 लाख करोड़ के निवेश से ट्रैफिक जाम कम होगा, सफर आसान बनेगा और शहरों के विकास को नई रफ्तार मिलेगी. जानिए इस बड़े प्रोजेक्ट के बारे में.

---विज्ञापन---

हर कामकाजी इंसान का एक ही सपना होता है कि ऑफिस का काम खत्म कर वह जल्द से जल्द अपने घर पहुंचे और परिवार के साथ सुकून के पल बिताए. लेकिन बेंगलुरु के सिल्क बोर्ड चौराहे पर रेंगती गाड़ियां हों, या ठाणे और पुणे की सड़कों पर गाड़ियों का लंबा काफिला, यह सफर थकाभ बना देता है और मानसिक परेशानी बन जाता है. घंटों लंबे ट्रैफिक जाम में ईंधन तो जलता ही है, साथ ही हमारी सेहत और मानसिक शांति भी खत्म होती है. इसी समस्या को खत्म करते हुए सरकार ने देश के तीन बड़े आर्थिक केंद्रों और दो प्रमुख हवाई अड्डों का कायाकल्प करने के लिए ₹2 लाख करोड़ की एक महा-योजना को हरी झंडी दे दी है, जो हमारे रहने और सफर करने के अंदाज को पूरी तरह बदल देगी. इससे न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि जेब को भी आराम मिलेगा.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का 5 राज्यों को बड़ा तोहफा, बिहार-ओडिशा-MP को मिली सौगात; दिल्ली-NCR वाले भी होंगे खुश

---विज्ञापन---

आईटी हब को ‘नम्मा मेट्रो फेज-3’ से मिलेगी रफ्तार

बेंगलुरु की पहचान उसकी बेहतरीन तकनीकी दुनिया और उतने ही कुख्यात ट्रैफिक जाम से है. आए दिन खरब सामने आती है कि बेंगलुरु में घंटों लंबा जाम लग गया है, जिससे निकलना आसान नहीं होता, हद तो तब हो जाती है, जब बारिश के वक्त इस तरह की समस्या बनने लगती है. इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने ‘नम्मा मेट्रो’ के तीसरे चरण (Phase 3) को मंजूरी दे दी है. लगभग ₹15,600 करोड़ के बजट वाली यह परियोजना मुख्य रूप से आउटर रिंग रोड और शहर के व्यस्त बाईपास रास्तों को आपस में जोड़ेगी. इसके तहत नए एलिवेटेड स्टेशन और मजबूत ट्रैक बनाए जा रहे हैं ताकि मुसाफिरों को बार-बार ट्रेन बदलने के लिए भटकना न पड़े. इस कॉरिडोर के बनने से न सिर्फ आईटी पेशेवरों का समय बचेगा, बल्कि सेक्टर 56, 57 और आउटर रिंग रोड के आस-पास के इलाकों में फ्लैटों की कीमतें में भी इजाफा होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तपोषण केंद्र सरकार और कर्नाटक राज्य सरकार के बीच साझा किया जाएगा, साथ ही संभावित बाहरी संस्थागत ऋण भी शामिल होंगे.

ठाणे और पुणे के लिए भी करोड़ों फंड

मुंबई पर निर्भरता कम करते हुए ठाणे को एक आत्मनिर्भर शहर बनाने के लिए ₹12,200 करोड़ की लागत से ‘इंटीग्रल रिंग मेट्रो’ को मंजूरी मिली है. यह एक गोलाकार लूप होगा जो नौपाड़ा, वागले एस्टेट, हीरानंदानी एस्टेट और कोलशेत जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को आपस में जोड़ेगा, जिससे स्थानीय प्रॉपर्टी बाजार में निवेश के नए दरवाजे खुलेंगे. वहीं दूसरी ओर, पुणे में दक्षिण हिस्से के विकास के लिए ₹3,000 करोड़ की लागत से स्वारगेट से कटराज तक मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है. ऐतिहासिक और व्यस्त शहरी इलाकों के नीचे से गुजरने वाला यह रूट पूरी तरह से भूमिगत (Underground) और एलिवेटेड होगा, जो अगले 3 से 4 सालों में बनकर तैयार हो जाएगा.

---विज्ञापन---

बिहटा और बागडोगरा में बनेंगे अत्याधुनिक सिविल एन्क्लेव

सड़क परिवहन के साथ-साथ देश के हवाई संपर्क को मजबूत रखने के लिए कैबिनेट ने बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए दो बड़े फैसले हैं. इन दोनों राज्यों में लगातार बढ़ते हवाई यात्रियों के दबाव को देखते हुए नए एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मंजूरी दी गई है, जिसका विवरण नीचे दी गई टेबल में आसानी से समझा जा सकता है:

नागरिक एन्क्लेव (स्थान)राज्यस्वीकृत बजटमुख्य लाभ और उद्देश्य
बिहटा सिविल एन्क्लेवबिहार₹1,413 करोड़पटना एयरपोर्ट पर भीड़ को कम करना और नए पैसेंजर टर्मिनल के साथ रनवे का विस्तार करना।
बागडोगरा सिविल एन्क्लेवपश्चिम बंगाल₹1,549 करोड़उत्तर बंगाल में पर्यटन को बढ़ावा देना और यात्रियों के लिए बहुमंजिला आधुनिक टर्मिनल बनाना।

यह भी पढ़ें: ठाणे में 7 साल की बच्ची के लापता होने से मचा हड़कंप, 900 CCTV खंगालने के बाद सामने आई

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2026 06:52 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola