NEET री-एग्जाम के बीच बिहार पुलिस ने बीते दिन बड़ी कार्रवाई की। लखीसराय में NEET री-एग्जाम के दौरान पुलिस ने एक गैंग पकड़ा है। इस गैंग के लोग एग्जाम में असली परीक्षार्थियों की जगह फर्जी परीक्षार्थियों को एग्जाम में बैठाते थे। पुलिस ने इसे सॉल्वर गैंग बताया और इसका पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में 5 मेडिकल स्टूडेंट और 14 बायोमेट्रिक कंपनी के कर्मचारी शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को कई सुराग मिले।
पुलिस के अनुसार, गैंग का सरगना मेडिकल का स्टूडेंट है, जो गया के अन्नपूर्णा नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (ANMMCH) का छात्र अर्पित राज है। क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगालने के दौरान पता चला कि अर्पित राज से 2024 के नीट पेपर लीक मामले में भी CBI पूछताछ कर चुकी है।
खबर अपडेट की जा रही है…