Kal Ka Mausam June 21: IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, इन राज्यों पर 13 घंटे भारी! 90 की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 जून के लिए देश के 23 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में 70 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना है.

Kal Ka Mausam June 21

Credit: AI

देश के कई हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 जून के लिए 23 राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 13 घंटों के भीतर कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है. आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और केरल के अगल-अगल हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कहां अलर्ट जारी?

मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जगहों पर बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका भी जताई गई है. विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. दिल्ली-एनसीआर में रविवार को बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में भी बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. यूपी के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बिहार के गया, नवादा, बक्सर, पटना, सिवान, वैशाली, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया, खगड़िया , मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ी इलाकों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में बारिश-तूफानी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू,कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, सोलन, किन्नौर, शिमला और हमीरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है. जम्मू-कश्मीर की अगर बात करें तो जम्मू, पुंछ, मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, गांदरबल, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, राजौरी और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी आ सकती है. पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, खासकर तमिलनाडु और केरल में भी बारिश जारी रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ