Bihar Police: टीम इंडिया के दो तेज गेंदबाज बनेंगे बिहार पुलिस में DSP, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

Team India Cricketers DSP: बिहार सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप को स्पोर्ट्स कोटे के तहत पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की है. गृह विभाग को इसका आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया गया है. जानिए दोनों क्रिकेटर्स का इंटरनेशनल रिकॉर्ड कैसा रहा है.

Samrat Choudhary
विज्ञापन

Team India Cricketers DSP: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने खेल जगत में राज्य का नाम रोशन करने वाले दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को बड़ा सम्मान देने का ऐतिहासिक फैसला किया है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप जल्द ही बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर तैनात नजर आएंगे. सरकार ने स्पोर्ट्स कोटे (खेल कोटे) के तहत इन दोनों धुरंधर खिलाड़ियों को डीएसपी बनाने की सिफारिश की है.

गृह विभाग को भेजा गया आधिकारिक प्रस्ताव

मुकेश कुमार और आकाश दीप की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार कामयाबियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी देने के लिए बनी विशेष चयन समिति ने दोनों क्रिकेटरों के नाम को अपनी मंजूरी दे दी है. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी ने गृह विभाग को इस संबंध में आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया है. अब गृह विभाग की औपचारिकताएं पूरी होते ही दोनों तेज गेंदबाजों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा. सरकार के इस फैसले का मकसद राज्य की खेल प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाना है, ताकि युवा खिलाड़ियों को भी खेल को करियर के रूप में चुनने की प्रेरणा मिल सके.

विज्ञापन

कैसा रहा है दोनों गेंदबाजों का इंटरनेशनल करियर?

बिहार से निकलकर टीम इंडिया के मुख्य दल तक का सफर तय करने वाले इन दोनों गेंदबाजों ने मैदान पर अपनी रफ्तार और स्विंग से सबको प्रभावित किया है:

  • मुकेश कुमार: 32 साल के मुकेश कुमार अब तक भारतीय टीम के लिए 3 टेस्ट, 6 वनडे (ODI) और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7 विकेट, वनडे में 5 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 विकेट अपने नाम किए हैं. हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल सीजन में वे दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेलते नजर आए थे.
  • आकाश दीप: 29 साल के आकाश दीप ने अब तक टीम इंडिया के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 35.78 के औसत से 28 विकेट चटकाए हैं. सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि आकाश दीप ने टेस्ट मैचों की निचली श्रेणियों में उपयोगी बल्लेबाजी करते हुए 11.64 की औसत से 163 रन भी बनाए हैं. हालांकि, चोट की वजह से वे आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर रहे थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ