'सीएम साहब, मुझे सस्पेंड मत कीजिएगा', बिहार में रेल मंत्री का सम्राट चौधरी पर मजाकिया तंज

बिहार के छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बेहद अनोखा और मजाकिया अंदाज देखने को मिला. मंच से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे आपसे डर लगता है, कहीं आप मुझे भी सस्पेंड न कर दें. जानिए क्या है पूरा माजरा और रेल मंत्री ने बिहार की जनता को कौन सी बड़ी सौगात दी है.

RAILWAY.jpg (2)

बिहार के छपरा में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल बेहद हल्का-फुल्का और खुशनुमा हो गया, जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंच से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर एक मजेदार तंज कसा. रेल मंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री से डर लगता है, क्योंकि वे बात-बात पर अधिकारियों को सस्पेंड करने की बात करते हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हंसते हुए कहा, “मुझे बिहार के मुख्यमंत्री से डर लगता है. वे लगातार अधिकारियों को सस्पेंड करने की धमकी देते रहते हैं. इसलिए मुख्यमंत्री जी, आप हमें कम से कम सस्पेंड मत कीजिएगा.” रेल मंत्री के इस चुटीले अंदाज को सुनकर मंच पर बैठे नेता और सामने मौजूद आम जनता जोर से हंस पड़ी और पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा.

विज्ञापन

39वें दिन ही पूरा कर दिया वादा

इस हंसी-मजाक के बीच रेल मंत्री ने बिहार के विकास को लेकर किए गए अपने वादों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को 40 दिनों के भीतर दो बड़े वादे पूरे करने का भरोसा दिया था. इसमें पहला वादा ‘दोहरीघाट रेलवे लाइन का वाराणसी तक विस्तार’ करना था और दूसरा ‘छपरा से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए नई ट्रेन’ शुरू करना था.

विज्ञापन

अश्विनी वैष्णव ने गर्व से कहा कि तय समय सीमा से एक दिन पहले, यानी आज 39वें दिन ही उन्होंने अपने दोनों वादे पूरे कर दिए हैं और बिहार की जनता को ये दोनों बड़ी सौगातें सौंप दी हैं.

पटना शहर से बाहर होंगे कोचिंग संस्थान, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

खान ग्लोबल कोचिंग और ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान विवाद के बाद बिहार सरकार ने कोचिंग संस्थानों को लेकर बड़ा फैसला लेने का संकेत दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि पटना शहर के भीतर संचालित कोचिंग संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से शहर के बाहर स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहर के बाहर एक व्यवस्थित कोचिंग हब विकसित करेगी, जहां छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ हॉस्टल, सुरक्षा, परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत योजना तैयार करने का निर्देश भी दिया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भविष्य में शहर के भीतर कोचिंग संस्थान नहीं रहेंगे। इसके लिए सरकार जल्द ही एक व्यापक प्लान तैयार करेगी, ताकि छात्रों को बेहतर माहौल और सभी जरूरी सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ