हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Katihar Chunav Result 2025: कटिहार में तारकिशोर प्रसाद को मिली भारी मतों से जीत, VIP के सौरव कुमार अग्रवाल हारे

Katihar Election Result 2025 Updates: बिहार चुनाव के नतीजें सामने आ चुके हैं. जिसमें कटिहार सीट पर बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद को 22154 वोटों से जीत मिली है. वहीं, दूसरी ओर VIP के सौरव कुमार अग्रवाल हार गए हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Live Updates

15:54 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: जीत की ओर बढ़ रहे तारकिशोर

तारकिशोर प्रसाद अभी 78101 (+20177) वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.

15:30 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: कटिहार में तारकिशोर प्रसाद का जलवा

तारकिशोर प्रसाद अभी 73546 (+17230) वोटों से आगे चल रहे हैं.

14:08 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: तारकिशोर प्रसाद कितने वोटों से आगे

कटिहार में तारकिशोर प्रसाद अभी 11828 वोटों से आगे चल रहे हैं.

12:53 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: तारकिशोर प्रसाद निकले फिर से आगे

भारतीय जनता पार्टी के तारकिशोर प्रसाद फिर से आगे निकल गए हैं. उन्हें अभी तक 38812 (+3290) वोट मिल चुके हैं.

11:59 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: विकासशील इंसान पार्टी आगे

विकासशील इंसान पार्टी के सौरव कुमार अग्रवाल ने तारकिशोर प्रसाद को पीछे छोड़ दिया है. उन्हें अभी तक 27587 (+827) वोट मिले हैं.

11:08 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: तारकिशोर प्रसाद बढ़ रहे आगे

तारकिशोर प्रसाद को लगातार बढ़त से दूसरी पार्टियों के उम्मीदावरों को टेंशन हो सकती है. दरअसल, वह अभी 21400 (+ 1911) वोटों से आगे चल रहे हैं.

10:51 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: तारकिशोर प्रसाद को लगातार बढ़त

कटिहार से तारकिशोर को लगातार बढ़त मिलती दिख रही है. उनके वोटों के आंकड़े बढ़ते दिखने लगे हैं. अभी तक की मतगणना में उन्हें 17437 (+ 3056) वोट मिल चुके हैं.

10:18 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: थोड़े पीछे जाते दिख रहे तारकिशोर

शुरुआती रुझानों में तार किशोर को 1807 वोटों के साछ बढ़त मिलती दिख रही थी, लेकिन अब वह केवल 748 वोटों से आगे हैं.

10:05 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: कटिहार सीट पर कौन आगे

748 वोटों से तारकिशोर प्रसाद आगे चल रहे हैं.

09:50 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: अब तक 4737 वोट मिले

BJP को तारकिशोर प्रसाद को अब तक मिले 4737 वोट.

09:49 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: तारकिशोर आगे

1807 वोटों से आगे तारकिशोर प्रसाद आगे चल रहे हैं.

09:45 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: शुरुआती रुझान में कौन आगे

बिहार चुनाव में पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई. उसके बाद अब मतगणना के शुरुआती रुझान दिखने लगे हैं. फिलहाल राज्य में BJP आगे जाती दिख रही है. कुछ देर में रुझान बदले हुए देखे जा सकते हैं.

09:38 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: 2015 में भी मिली जीत

साल 2015 में भी तार किशोर प्रसाद को ही जीत मिली थी. उस समय उनको 66 हजार से ज्यादा वोट मिले थे.

08:44 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: पहले भी तारकिशोर को मिली थी जीत

2020 के चुनाव नतीजों को देखें तो उसमें भी BJP के तारकिशोर को जीत मिली थी. 2025 के चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं.

08:23 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: तारकिशोर आगे

कटिहार से BJP के तारकिशोर प्रसाद आगे चल रहे हैं. शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं.

08:19 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: मतगणना शुरू

बिहार में मतगणना शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं.

06:08 (IST) 14 Nov 2025

Katihar Election Result 2025 LIVE: 8 बजे से होगी मतगणना

बिहार में मतगणना 8 बजे से शुरू की जाएगी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तारकिशोर प्रसाद और VIP के सौरव कुमार अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला है.

Katihar Election Result 2025 Updates: बिहार चुनाव के नतीजें सामने आ चुके हैं. जिसमें कटिहार सीट पर बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद को 22154 वोटों से जीत मिली है. वहीं, दूसरी ओर VIP के सौरव कुमार अग्रवाल चुनाव हार गए हैं. 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें, तो ये सीट भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को मिली थी. इस बार भी BJP ने अपने विजेता उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद को ही मैदान में उतारा है. 2020 के चुनाव में इस सीट पर RJD और BJP के बीच कांटे की टक्कर थी.

यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: LIVE: EC ने 7 सीटों पर दिया रूझान, बीजेपी 5 और RJD 2 पर आगे

किस पार्टी ने किसे बनाया उम्मीदवार?

2025 विधानसभा चुनाव में कटिहार सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर से तारकिशोर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, VIP ने सौरव कुमार अग्रवाल को मैदान में उतारा. AIMIM की तरफ से अहमद रजा उम्मीदवार हैं. डॉक्टर राम प्रसाद महतो स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर हैं.

विज्ञापन

2020 में किस पार्टी को कितने वोट मिले?

प्रत्याशीपार्टीवोट
तारकिशोर प्रसादभारतीय जनता पार्टी82,669
डॉ. राम प्रकाश महतो RJD 72,150

पिछले चुनावों के क्या रहे नतीजे?

2020 विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय तारकिशोर प्रसाद (भारतीय जनता पार्टी) को जीत मिली थी. उन्हें कुल 82,669 वोट मिले. तारकिशोर प्रसाद ने 10,519 वोटों से जीत हासिल की थी. उनका वोट शेयर 48.47 फीसदी रहा. वहीं, दूसरे नंबर के उम्मीदवार डॉ. राम प्रकाश महतो थे, जिन्होंने RJD की सीट से चुनाव लड़ा था. इस बार वह स्वतंत्र चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें 72,150 वोट मिले थे, जिनका वोट शेयर 42.30 फीसदी रहा.

इस सीट पर भाजपा की मजबूत पकड़ मानी जाती है. दरअसल, यहां पर इस बार के अलावा BJP 6 बार चुनाव जीत चुकी है। इसमें 4 बार ही पूर्व बिहार उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola