IRCTC Scam latest update: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए आज का दिन काफी अहम साबित हो सकता है. आईआरसीटीसी (IRCTC) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकती है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोने की अदालत यह तय करेगी कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट के आधार पर लालू यादव, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाएं या नहीं.
क्या है यह पूरा मामला?
यह मामला करीब दो दशक पुराना है, जब साल 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव केंद्र की यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे. आरोप है कि रेलवे के दो प्रतिष्ठित होटलों, बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी के रखरखाव और संचालन का जिम्मा एक निजी कंपनी ‘सुजाता होटल्स’ को सौंपा गया था. इसके बदले में लालू यादव के परिवार को पटना में करोड़ों की कीमती जमीन उपहार के तौर पर दी गई थी.
कैसे हुई हेराफेरी?
जांच एजेंसियों के मुताबिक, सुजाता होटल्स के मालिकों यानी कोचर बंधुओं ने पटना के बेली रोड स्थित बेहद महंगी जमीन ‘डिलाइट मार्केटिंग कंपनी’ को ट्रांसफर की थी. समय के साथ इस कंपनी का मालिकाना हक और नियंत्रण लालू यादव के परिवार के पास आ गया. सीबीआई ने इस मामले में भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की.
16 लोग हैं आरोपी
इस हाई-प्रोफाइल मामले में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है. अगर आज कोर्ट आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश देता है, तो इस मामले में ट्रायल (मुकदमा) औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा, जो यादव परिवार की राजनीतिक और कानूनी मुश्किलें बढ़ा सकता है. फिलहाल, सभी की निगाहें राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
29 mins agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 hr agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
13 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
14 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines