---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Gurua Election Result 2025 Live: गुरुआ में RJD को झटका, BJP के उपेंद्र प्रसाद ने विनय कुमार को 24194 वोटों से हराया

Gurua Election Result 2025 Live Updates: Gurua Election Result 2025: गुरुआ विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के उपेंद्र प्रसाद ने कुल 99758 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विनय कुमार को 24194 वोटों से हराया. विनय कुमार को 75564 वोट मिले.

---विज्ञापन---

Gurua Election Result 2025 Live Updates: बिहार की गुरुआ विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं और इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने कुल 99,758 वोट हासिल कर अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार विनय कुमार को 24,194 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया. विनय कुमार ने पिछला चुनाव भारी मतों से जीता था और गुरुआ में RJD की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती थी. लेकिन नतीजों ने तस्वीर बदल दी. 2025 के चुनाव में विनय कुमार को 75,564 वोट मिले और उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.

गुरुआ विधानसभा सीट के उम्मीदवार

गुरुआ विधानसभा सीट से BJP के उपेंद्र प्रसाद और RJD के विनय कुमार के बीच सीधा मुकाबला हुआ. NDA और महागठबंधन के दो प्रमुख नेता आमने-सामने थे. आजाद समाज पार्टी के सईद इमरान नबी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नीतीश कुमार, जन सुराज पार्टी के संजीव श्याम सिंह और बहुजन समाज पार्टी के राघवेंद्र नारायण सिंह भी गुरुआ विधानसभा सीट चुनाव के उम्मीदवारों में शामिल थे.

---विज्ञापन---

गुरुआ विधानसभा सीट 2025 के चुनाव परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर
उपेंद्र प्रसादभारतीय जनता पार्टी (BJP)99,758विजेता24,194 वोट
विनय कुमारराष्ट्रीय जनता दल (RJD)75,564उप-विजेता

यहां पढे़ं सभी 243 सीटों के नतीजे…

पिछले दो विधानसभा चुनाव के आंकड़े

सालविजेता पार्टीविजेता प्रत्याशीविजेता के वोटप्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टीप्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी
2015भारतीय जनता पार्टी (BJP)राजीव नंदन 56,480जनता दल (यूनाइटेड) – JDUरामचंद्र प्रसाद सिंह
2020राष्ट्रीय जनता दल (RJD)विनय कुमार70,761भारतीय जनता पार्टी (BJP)राजीव नंदन

गुरुआ विधानसभा सीट से साल 2015 में भारतीय जनता पार्टी के राजीव नंदन विधायक बने थे. उन्हें चुनाव में 56,480 वोट मिले थे और उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के रामचंद्र प्रसाद सिंह को पीछे छोड़ा था, जिन्हें 49,965 मत प्राप्त हुए थे. मात्र 6515 वोट के अंतर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी.

---विज्ञापन---

2020 के विधानसभा चुनाव में गुरुआ सीट पर विनय कुमार का पलड़ा भारी रहा था. उन्होंने पिछली बार के विधायक राजीव नंदन को पराजित किया था. चुनाव में 70,761 वोट के साथ विनय ने जीत प्राप्त की थी, वहीं BJP के राजीव नंदन को 64,162 वोट मिले थे. 2025 के चुनाव में देखना रोचक होगा कि भारतीय जनता पार्टी के उपेंद्र प्रसाद और RJD के विनय कुमार में से किसकी जीत होती है.

18:29 (IST) 14 Nov 2025
Gurua Election Result 2025 Live: BJP के उपेंद्र प्रसाद ने मारी बाजी

गुरुआ विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के उपेंद्र प्रसाद ने कुल 99758 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विनय कुमार को 24194 वोटों से हराया. विनय कुमार ने पिछली बार भारी मतों से चुनाव जीता था, लेकिन इस बार वो 75564 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

14:12 (IST) 14 Nov 2025
Gurua Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.

13:53 (IST) 14 Nov 2025
Gurua Election Result 2025 Live: BJP के उपेद्र प्रसाद 9670 वोटों से आगे

गुरुआ में वोटों की गिनती अभी भी जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, BJP के उपेंद्र प्रसाद 9670 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्होंने RJD के विनय कुमार पर बढ़ाते बनाए रखा है.

10:50 (IST) 14 Nov 2025
Gurua Election Result 2025 Live: BJP के उपेंद्र प्रसाद आगे

गुरुआ विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में BJP के उपेंद्र प्रसाद आगे चल रहे हैं. RJD के विनय कुमार पीछे हैं.

09:48 (IST) 14 Nov 2025
Gurua Election Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?

2020 के विधानसभा चुनाव में गुरुआ सीट पर विनय कुमार ने बाजी मारी थी. उन्होंने पिछली बार के विधायक राजीव नंदन को हराया था. चुनाव में विनय ने 70,761 वोट के साथ जीत प्राप्त की थी, वहीं BJP के राजीव नंदन को 64,162 वोट मिले थे.

09:12 (IST) 14 Nov 2025
Gurua Election Result 2025 Live: वोटों की गिनती जारी

बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.

07:55 (IST) 14 Nov 2025
Gurua Election Result 2025 Live: गुरुआ से कौन होगा अगला विधायक?

गुरुआ विधानसभा सीट से 2020 में RJD के विनय कुमार ने जीत दर्ज की थी. हालांकि, इस बार उन्हें BJP के उपेंद्र प्रसाद से सीधा मुकाबला मिलने वाला है. 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी.

First published on: Nov 14, 2025 06:14 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola