Gopalganj Election Result 2025: गोपालगंज पर लहराया BJP का परचम, सुभाष सिंह को मिली बंपर जीत

Gopalganj Election Result 2025 Live Updates: गोपालगंज विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आ गए हैं. इस बार इस सीट से BJP के सुभाष सिंह को बंपर जीत मिली है.

Subhash Singh

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Gopalganj Election Result 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर 2025 में BJP के सुभाष सिंह को जीत मिली है. उन्हें कुल 96892 वोट मिले हैं. गोपालगंज विधानसभा सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर 2025 को मतदान हुआ था. इस बार BJP के सुभाष सिंह का कड़ा मुकाबला कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग से था. हालांकि, RJD के ध्रुव नाथ चौधरी भी दोनों को कड़ी टक्कर दे रहे थे. बता दें कि पिछले दो दशकों में भाजपा ने यहां मजबूत पकड़ बनाई है और लगातार 5 बार इस सीट पर जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

विज्ञापन

साल 2015 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सुभाष सिंह78,491
RJDरेयाजुल हक उर्फ ​​राजू73,417

साल 2020 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सुभाष सिंह77,791
जनतांत्रिक विकास पार्टीअनिरुद्ध प्रसाद41,039

गोपालगंज के नाम का इतिहास

जानकार बताते हैं कि गोपालगंज जिले का नाम भगवान श्रीकृष्ण के गोपाल नाम से जुड़ा है. यहां पर कृष्ण जी के कई मंदिरों में भी उनकी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं.

विज्ञापन

लालू प्रसाद यादव का गृह जिला है गोपालगंज

गोपालगंज आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का गृह जिला है, फिर भी उनकी पार्टी कभी भी इस विधानसभा सीट पर प्रभावी नहीं रही. 1951 से अब तक यहां 19 बार चुनाव हुए हैं जिसमें दो उपचुनाव भी शामिल हैं, उसमें आरजेडी ने सिर्फ एक बार साल 2000 में जीत हासिल की थी.

गोपालगंज की जनसंख्या संरचना

गोपालगंज की जनसंख्या संरचना भी चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभाती है. यहां ग्रामीण मतदाता बहुल 84.7% हैं, जबकि शहरी मतदाता 15.3% के आसपास हैं.

विज्ञापन
  • अनुसूचित जाति की जनसंख्या- 11.93%
  • अनुसूचित जनजाति- 2.05%
  • मुस्लिम मतदाता- 22.6% है

गोपालगंज में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

2020 के विधानसभा चुनाव

रजिस्टर्ड वोटर्स- 3,25,040

विज्ञापन
  • मुस्लिम वोटर्स- 22.6 फीसदी
  • अनुसूचित जाति- 11.93 फीसदी


विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ